Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahendragarh School Bus Accident: बस हादसे के बाद सीएम सैनी एक्शन मोड में, डिप्टी कमिश्नर को फोन पर दिया ये आदेश

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 03:26 PM (IST)

    नारनौल बस ( Narnaul Bus Accident News) हादसे के बाद से प्रदेश और देश के नेता अपना दुख पीड़ित परिवार के साथ जता रहे हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ उचित क ...और पढ़ें

    Mahendragarh School Bus Accident: बस हादसे के बाद सीएम सैनी एक्शन मोड में, दिया ये आदेश।
    Mahendragarh School Bus Accident: बस हादसे के बाद सीएम सैनी एक्शन मोड में, दिया ये आदेश।

    HighLights

    1. हादसे को लेकर सीएम ने डिप्टी कमिश्नर से फोन पर की बात।
    2. नायब सैनी ने पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिए दिशा-निर्देश।
    3. दोषियों को किसी सूरत में नहीं जाएगा बख़्शा-सीएम के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (Mahendragarh School Bus Accident Hindi News) नारनौल के कनीना में बृहस्पतिवार सुबह हुए स्कूल बस हादसे में आठ बच्चों की मौत हो गई। जबकि 37 बच्चे घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांझी ने भी इस दुर्घटना पर अफसोस जताया है।

    हादसे को लेकर सीएम ने डिप्टी कमिश्नर से फोन पर की बात 

    वहीं अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सीएम ने कनीना स्कूल बस हादसे की जानकारी लेते हुए डिप्टी कमिश्नर (महेंद्रगढ़) से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को फोन के माध्यम से यह आदेश दिए कि घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

     नायब सैनी ने पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिए दिशा-निर्देश

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इस पूरे दुर्घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिशा-निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: परिवहन मंत्री ने स्कूल पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले बस पर लगा था 15000 रुपये का जुर्माना

    दोषियों को किसी सूरत में नहीं जाएगा बख़्शा-सीएम के निर्देश

    इसके साथ ही यह भी रिपोर्ट देने के लिए कहा कि आखिरकार राज्य के अवकाश के दिन स्कूल द्वारा तय नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और इसके साथ ही उनको यह विश्वास दिलाती है कि जिस किसी की भी लापरवाही से यह हादसा हुआ है उसे किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mahendragarh School Bus Accident: नारनौल बस हादसे पर PM मोदी, सीएम सैनी और राहुल गांधी समेत विपक्ष ने भी जताया दुख