Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: परिवहन मंत्री ने स्कूल पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले बस पर लगा था 15000 रुपये का जुर्माना

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:17 PM (IST)

    नारनौल के कनीना में आज सुबह स्कूल बस हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई। जबकि 37 बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज जारी है। एक तरफ प्रदेश और देश के नेताओ ...और पढ़ें

    Mahendragarh school bus accident News: परिवहन मंत्री ने स्कूल पर लगाए कई गंभीर आरोप।
    Mahendragarh school bus accident News: परिवहन मंत्री ने स्कूल पर लगाए कई गंभीर आरोप।

    HighLights

    1. स्कूल बस पर 15000 रुपये का लगाया था जुर्माना-परिवहन मंत्री।
    2. हादसे के बाद राजनेताओं ने घटना पर जताया दुख।

    एएनआई,चंडीगढ़। (Mahendragarh School Bus Accident Hindi News) महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे पर हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल का कहना है ने कहा है कि एक उच्च स्तरीय समिति घटना की जांच करेगी। स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

    स्कूल बस पर 15000 रुपये का लगाया था जुर्माना-परिवहन मंत्री

    मार्च में अधूरे कागजात के कारण इस स्कूल बस पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है। मैंने राज्य में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराने का आदेश दिया है। परिवहन मंत्री ने घटना पर शोक जताया।

    वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सीएम ने कनीना स्कूल बस हादसे की जानकारी लेते हुए डिप्टी कमिश्नर (महेंद्रगढ़) से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को फोन के माध्यम से यह आदेश दिए कि घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

    यह भी पढ़ें: Mahendragarh School Bus Accident: नारनौल बस हादसे पर PM मोदी, सीएम सैनी और राहुल गांधी समेत विपक्ष ने भी जताया दुख

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इस पूरे दुर्घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिशा निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    हादसे के बाद राजनेताओं ने घटना पर जताया दुख

    बता दें हादसे के बाद बाद राजनेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) से  लेकर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कांग्रेस नेता राहुल गांध (Rahul Gandhi), पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal), विपक्ष के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा (Kumari Selja) आदि नेताओं ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर घटना को लेकर शोक प्रकट किया। साथ ही उचित न्याय की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: Mahendragarh School Bus Accident: बस हादसे के बाद सीएम सैनी एक्शन मोड में, डिप्टी कमिश्नर को फोन पर दिया ये आदेश