हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की तैयारी, गुटबाजी पर नकेल कसने पहुंचे 4 पर्यवेक्षक; 3 जिलाध्यक्षों को आखिरी चेतावनी
हरियाणा कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गुटबाजी रोकने के लिए चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी 3-4 जिलाध्यक्षों को बदल सकती है और संग ...और पढ़ें
-1786120984918_m.webp)
कुछ जिलाध्यक्षों को बदल सकती है कांग्रेस, नई नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त।
HighLights
कांग्रेस ने हरियाणा में चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए
3-4 मौजूदा जिलाध्यक्षों को बदला जा सकता है
संगठनात्मक जिलों की संख्या 32 से 37 होगी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा के मुकाबले बूथ स्तर तक कांग्रेस का संगठन खड़ा करने में लगे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी इन संगठनात्मक जिलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 37 कर सकती है। तीन से चार मौजूदा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बदली भी जा सकती है।
पर्यवेक्षक संगठन के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त के साथ काम करेंगे और उनकी रिपोर्ट पर ही पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को पार्टी में नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी पर अंकुश लगाने से भी जोड़ा जा रहा है।
करीब दो माह पहले कांग्रेस प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त ने पहले उत्तर हरियाणा, उसके बाद दक्षिण हरियाणा के कई जिलों का दौरा कर बैठक की तो पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सत्ता से दूर होने की मुख्य वजह बड़े चेहरों के प्रति कार्यकर्ताओं की आस्था अधिक और पार्टी की गतिविधियों में रुचि कम होने की बात बताई थी।
प्रदेश प्रभारी इस बात से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत भी करा चुके हैं। इसके बाद ही सात जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. एन रघुवीरा रेड्डी, यशोमति ठाकुर, उमंग सिंगर, अजय कुमार लल्लू को नियुक्त किया गया है।
खबरें और भी
सोनीपत में होगी प्रदेश कांग्रेस की बैठक
शनिवार को सोनीपत में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणबीर सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में प्रदेश में पार्टी के अगली मुहिम से लेकर विधानसभा सत्र में जनता के हितों को लेकर किन मुद्दों उठाया जाना है, इसका एजेंडा भी तैयार किया जाएगा।
जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों पर ली रिपोर्ट
प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सोनीपत में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग लागू करने को कहा गया।
किसानों के मुद्दों को लेकर और मेरा फसल मेरा ब्योरा 31 जुलाई से बंद करने को लेकर सत्ता दल के विरुद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, बेहतर तरीके से काम नहीं करने वाले कुछ जिलाध्यक्षों को प्रदेश प्रभारी ने बाद में हुई वन-टू- वन बातचीत के दौरान अंतिम चेतावनी भी दी। जिलाध्यक्ष के रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक उनके काम करने के तरीके का आकलन किया गया। तीन जिलाध्यक्ष कई माह से रेड जोन में चल रहे हैं।