विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया साल-नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, CM मनोहर के गढ़ से शुरू होगी रैली; कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे हुड्डा

Published: Fri, 29 Dec 2023 04:24 PM (IST)

तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ...और पढ़ें

नया साल-नई रणीनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस
नया साल-नई रणीनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस

HighLights

  1. सात जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन घोषित, नए साल पर करनाल से होगी रैली की शुरूआत
  2. मौजूदा साल का समापन लाडवा में जनाक्रोश रैली के साथ करेंगे पूर्व सीएम हुड्डा
  3. पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी कराएंगे भूपेंंद्र हुड्डा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Politics News: तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिलों के दौरे पर निकलेंगे।

राजनीति के गढ़ माने जाने वाले दो बड़े जिलों सिरसा व जींद में रैलियां करने के बाद हुड्डा हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे, वहीं नए साल में सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार की नाकामियों को लेकर आंदोलन खड़ा करेंगे।

विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश रैलियां रहेंगी जारी

पहले चरण में सात जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन तय किए जा चुके हैं। इन कार्यकर्ता सम्मेलनों के साथ-साथ विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश रैलियां चलती रहेंगी। हुड्डा की टीम ने हिसार व झज्जर में दो राज्य स्तरीय बड़ी रैलियां करने के कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं।

सीएम मनोहर के गढ़ से शुरू करेंगे हुड्डा रेली

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गढ़ करनाल से करेंगे। साल 2023 का समापन कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली से होगा। 31 दिसंबर को हुड्डा यहां इस साल की आखिरी जन आक्रोश रैली करेंगे। 

पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी कराएंगे भूपेंंद्र हुड्डा

इससे पहले सिरसा में किसान मजदूर जन आक्रोश रैली और सफीदो में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा चुका है। जन आक्रोश रैलियों व कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से हुड्डा अपने पुराने कार्यकर्ताओं तथा साथियों की पार्टी में भी वापसी कराएंगे। पांच जनवरी को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा की कांग्रेस में वापसी कराई जा रही है।

पूर्व सीएम हुड्डा के खेमे के है त्रिलोचन सिंह

नए साल के पहले दिन हुड्डा करनाल जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरुद्ध कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं। त्रिलोचन सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे का नेता माना जाता है।

त्रिलोचन सिंह  के हाथों में होगी पूरा बागडोर

इस कार्यकर्ता सम्मेलन की पूरी बागडोर त्रिलोचन सिंह के हाथ में होगी। दो जनवरी को नूंह जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा, जबकि तीन जनवरी को फरीदाबाद जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई है।

पांच जनवरी को नारनौल में होगा कार्यक्रम 

पांच जनवरी को नारनौल जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जबकि छह जनवरी को गुरुग्राम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया है। इन सम्मेलनों में हुड्डा के साथ-साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के अलावा संबंधित जिले के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

सात जनवरी को बरौदा में होगी जन आक्रोश रैली

सात जनवरी को बरौदा विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली रखी गई है। बरौदा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के करीबी इंदुराज नरवाल विधायक हैं। नौ जनवरी को दादरी जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन निर्धारित किया गया है, जबकि 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

मुलाना, होडल और तिगांव की जनाक्रोश रैलियों पर निगाह

करीब 10 दिन के विश्राम के बाद 21 जनवरी को मुलाना हलके की जन आक्रोश रैली रखी गई है। यहां से वरुण मुलाना कांग्रेस के विधायक हैं, जो कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके फूलचंद मुलाना के बेटे हैं। 28 जनवरी को बादली हलके की जन आक्रोश रैली रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Haryana: एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे राशन डिपो संचालक, फेडरेशन में पुराने नियमों को बहाल करने की लगा रहे गुहार

कहां-कहां होगी जन आक्रोश रैली

बादली से कुलदीप वत्स विधायक हैं, जिन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन कराने में अहम भूमिका निभाई है। चार फरवरी को फरीदाबाद जिले की तिगांव विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली रखी गई है। हुड्डा 10 फरवरी को कलायत हलके की जन आक्रोश रैली करेंगे। 11 फरवरी को होडल की जन आक्रोश रैली रखी गई है।

18 फरवरी को महेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली 

होडल हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान का विधानसभा क्षेत्र है। 18 फरवरी को महेंद्रगढ़ की जन आक्रोश रैली है। इस दौरान 17 फरवरी को हिसार में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा तथा 24 फरवरी को झज्जर में राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हुड्डा, दीपेंद्र और उदयभान पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही गठबंधन सरकार के समक्ष चुनौतियां पेश करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud Cases: साइबर क्राइम का फैल रहा मकड़जाल, ऐसे तरीकों से हो रही ठगी; हर रोज बन रहा कोई न कोई शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।