यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, खरगे-सोनिया और राहुल-प्रियंका के नाम; देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा (Haryana Lok Sabha Election 2024) में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया भी सोमवार को समाप्त हो गई। भाजपा ने 40 स्टा ...और पढ़ें

HighLights
- हुड्डा, सैलजा, सुरजेवाला और चौधरी उदयभान स्टार प्रचारकों में शामिल।
- खरगे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे हरियाणा।
- राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत और सचिन पायलट भी करेंगे प्रचार।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। (Haryana Congress Star Campaigners Full List Hindi News) महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने तोशाम की विधायक किरण चौधरी को एक और झटका दिया है। हरियाणा के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से किरण चौधरी को बाहर रखा गया है।
हुड्डा, सैलजा, सुरजेवाला और चौधरी उदयभान स्टार प्रचारकों में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Singh Hooda), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सिरसा सुरक्षित से प्रत्याशी कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल है।
खरगे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे हरियाणा
केसी वेणुगोपाल द्वारा हरियाणा के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शीर्ष पर हैं जो चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा आएंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया।
यह भी पढ़ें: Haryana News: प्रदेश में बनेगी 50 स्टेम लैब, विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट; इसके पीछे ये है लक्ष्य
राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत और सचिन पायलट भी करेंगे प्रचार
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद, तिलक राम जूली, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और रामकिशन गुर्जर जय माकन, आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), सचिन पायलट (Sachin Pilot)।
खबरें और भी
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल
रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा और बीएल सैनी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भूपेश बघेल, विधायक जयबीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक नीरज शर्मा।
अभिमन्यु पूनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, जुबैर खान, राजीव शुक्ला, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, कन्हैया कुमार, रामनिवास घोरेला, गोविंद सिंह दोतासरा, चंद्र प्रकाश जांगड़ स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, हरियाणा के इस जिले में पहली बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज