विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: हरियाणा पुलिस में जमकर भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते हुए हर महीने पकड़े गए पांच अधिकारी, पढ़िए पूरी खबर

By Anurag AggarwaEdited By: Deepak Saxena
Published: Wed, 08 Nov 2023 07:39 PM (IST)

हरियाणा में एसीबी ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों और निजी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस में जमकर भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते हुए हर महीने पकड़े गए पांच अधिकारी।
हरियाणा पुलिस में जमकर भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते हुए हर महीने पकड़े गए पांच अधिकारी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही रिश्वत देने वाले निजी लोगों के खिलाफ भी जबरदस्त कार्रवाई की है। ब्यूरो ने पिछले 10 महीने के भीतर 140 मामले पंजीकृत किए गए हैं। एक जनवरी से 31 अक्टूबर तक कुल 31 राजपत्रित अधिकारियों, 149 अराजपत्रित अधिकारियों और निजी क्षेत्र के 30 व्यक्तियों को ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने और देने पर गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो द्वारा इस साल रिश्वत लेने के आरोप में 49 पुलिस अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने दो हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की रिश्वत की मांग की है। हर माह पांच पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं।

पिछले साल ब्यूरो द्वारा इस अवधि के दौरान 21 राजपत्रित अधिकारी, 140 अराजपत्रित अधिकारी तथा 26 निजी लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। साल 2021 में इसी अवधि के दौरान ब्यूरो द्वारा आठ राजपत्रित अधिकारियों, 40 अराजपत्रित अधिकारियों तथा 49 निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई थी। यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार पर लगातार वार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Kaithal News: शहर में दीपावली-धनतेरस को लेकर सजने लगा दीयों का बाजार, मिल रही फैंसी मोमबत्तियां

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के पास ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, ब्यूरो द्वारा जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो ने इस वर्ष सक्रिय कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के प्रति मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अटूट व अटल प्रतिबद्धता पर काम किया है।

इंस्पेक्टर से कांस्टेबल रैंक के पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई

शत्रुजीत कपूर ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इन मामलों का तत्परता से निपटारा किया है। वर्ष 2021 में ब्यूरो द्वारा जनवरी से लेकर अक्टूबर माह के अंत तक जहां 51 मामलों का निपटारा किया गया, वहीं साल 2022 में ब्यूरो ने इस समय अवधि के दौरान 147 मामलों का निपटारा किया है। इस वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक 177 मामलों का निपटान हो चुका है। गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों तथा इकाइयों से इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल जैसे कई रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

रिश्वत लेने पर टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हमारा प्रयास है कि लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त तथा पारदर्शी शासन मिले। यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 18001802022 या 1064 पर दें। इसके अलावा, लोग अपनी शिकायत वाट्सएप नंबर 9417891064 पर भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश के बयान पर बिफरे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, कहा- 'हद कर दी पार, सीएम पद से हटाएं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।