विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश हुआ राममयी, जानें हिमाचल से लेकर हरियाणा तक कैसी हैं तैयारियां

By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 20 Jan 2024 03:43 PM (IST)

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर किसी के दिल में एक ही चाह है कि भगवान ...और पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश हुआ राममयी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश हुआ राममयी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब के मंदिरों में काफी तेजी से तैयारियां हो रही हैं। वहीं, हरियाणा सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का एलान कर दिया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर कोई इसे यादगार बनाने में लगा हुआ है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में किस तरह की तैयारियां हैं।

हरियाणा

15 हजार मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण

हरियाणा सरकार की ओर से 22 जनवरी को जहां सरकारी अवकाश घोषित कर दिया गया है, वहीं राज्य के करीब 15 हजार मंदिरों में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से सभी मंदिरों की प्रबंध समितियां अपने-अपने स्तर पर भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक उत्सव का प्रसारण करेंगी।

प्रदेश में मनाया जाएगा दीपोत्सव

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में दीप उत्सव मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि यह दिन बड़े सौभाग्य से आया है। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों से पूरे प्रदेश को जुड़कर और रात में अपने घरों में दीपमालाएं प्रज्ज्वलित कर इस भव्य अवसर का साक्षी बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई हरियाणा में ठंड, घने कोहरे से धीमी पड़ी रफ्तार; सिरसा रहा सबसे ठंडा, 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश

20 जनवरी को शिमला में श्रीराम के ध्वज के नीचे सभी सभाएं शोभायात्रा निकालेंगी। इसके बाद 21 जनवरी को अखंड रामायाण पाठ शुरू होगा। 22 को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राम मंदिर शिमला में दिखाया जाएगा। इसी दिन रिज मैदान पर शाम पांच के बाद सामूहिक आतिशबाजी भी होगी। साथ ही 5100 दीपों से श्रीराम मंदिर जगमगाएगा।

पंजाब

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू बनाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का दिन करीब है। देश भर में रामलला के स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जगह-जगह कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं तो कहीं रामलला का स्वागत के लिए मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भले ही किनारा कर लिया हो, लेकिन पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने श्रीमुक्तसर साहिब में घर-घर जाकर मिठाइयां और दिये बांटे हैं।

जम्मू-कश्मीर

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन श्रीरघुनाथजी मंदिर में चार दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई मंदिरों में सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 'राममय हरियाणा', अयोध्या के लिए हिसार से चलेगी आस्था ट्रेन, 9 फरवरी को पहुंचेगी अयोध्या; पढ़ें क्या है पूरा रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।