यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई हरियाणा में ठंड, घने कोहरे से धीमी पड़ी रफ्तार; सिरसा रहा सबसे ठंडा, 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Haryana Weather Update Today हरियाणा के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश में सिरसा का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

HighLights
- हिसार में जारी है शीतलहर का दौर
- कोहरे के कारण बस और ट्रेन लेट
- सिरसा का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
- 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: हरियाणा के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात से ही घना कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर को हिसार में धूप निकली। मगर शीतलहर चलने से ठंड से राहत नहीं मिल पाई। प्रदेश में सिरसा का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कोहरे के कारण बस और ट्रेन लेट
मौसम विज्ञानियों ने पहले ही घना कोहरा की संभावना व्यक्त की हुई हैं। शुक्रवार सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण लोग लंबी दूरी से जाने को बच रहे हैं।
दूसरी तरफ कोहरे के चलते ट्रेन और बसें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। सिरसा का न्यूनतम 4.2 डिग्री, भिवानी 4.3, हिसार पांच डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में शीतलहर जारी हैं। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हैं।
सिरसा रहा सबसे ठंडा
प्रदेश में सिरसा 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। बाकी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का गैप कम होने लगा हैं। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शनिवार को 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार में ओरेंज अलर्ट जारी किया।
.jpg)
विज्ञानियों ने पहले ही घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की हुई हैं। शुक्रवार सुबह के समय कोहरा के कारण लोग लंबी दूरी से जाने को बचे। ट्रेन और बसें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।
शीतहवाएं चलने से कोल्ड डे की स्थिति
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी
राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध-कोहरा की संभावना है। हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत शामिल हैं। वहीं, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और पंचकुला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गोरखधाम एक्सप्रेस सवा घंटा लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस धुंध के कारण वीरवार को सवा घंटा लेट रही। सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर हिसार पहुंचने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 10:47 पर पहुंची। वहीं रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन दोपहर 12:35 की बजाय 1:30 बजे हिसार पहुंची।
खबरें और भी
लुधियाना भिवानी ट्रेन, मेरठ-गंगानगर ट्रेन पांच से दस मिनट की देरी से चली। इसके अलावा अधिक सर्दी के कारण हिसार से दिल्ली, चंड़ीगढ़, जयपुर जाने वाली बसें भी 29 दिसंबर से बंद है।