Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली NCR से हरियाणा में सफर होगा आसान, रोडवेज में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक से लेकर BS-VI डीजल बसें; ये है प्लान

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 11:36 AM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा ने व्यापक पैमाने पर कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत रोडवेज बेड़े म ...और पढ़ें

    दिल्ली NCR से हरियाणा में सफर होगा आसान, रोडवेज में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक से लेकर BS-VI डीजल बसें
    दिल्ली NCR से हरियाणा में सफर होगा आसान, रोडवेज में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक से लेकर BS-VI डीजल बसें

    HighLights

    1. रोडवेज में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल बसें
    2. जून तक खरीदी जाएंगी 375 ई-बसें
    3. गुरुग्राम और फरीदाबाद को दिसंबर तक मिलेंगी 100-100 ई-बसें

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana News:  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा ने व्यापक पैमाने पर कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत रोडवेज बेड़े में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल आधारित बसें शामिल की जाएंगी।

    दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लेकर केंद्रीय कैबिनेट सचिव द्वारा बुलाई गई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित नौ नगर निगमों में ई-बसें चलेंगी।

    हरियाणा रोडवेज में 375 ई-बसें होंगी शामिल

    राज्य परिवहन ने सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 375 ई-बसों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। यह बसें 12 मीटर लंबी होंगी जिन्हें जून तक रोडवेज बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। इसी तरह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के माध्यम से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 100-100 ई-बसें खरीदने का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

    500 नई बीएस-VI डीजल बसें भी खरीदी जाएंगी

    राज्य परिवहन ने 500 नई बीएस-VI डीजल बसें और 150 एचवीएसी बीएस-VI डीजल बसें खरीदने की योजना बनाई है। यह सभी नई बसें नवंबर तक रोडवेज बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी।मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा के सभी डिपो द्वारा दिल्ली के लिए केवल बीएस-VI मानक वाली बसें ही चलाई जाएंगी।

    एनसीआर से हटाई जाएंगी बीएस-III मॉडल की सभी 500 बसें

    सभी बीएस-III मॉडल की बसों को अक्टूबर से पहले एनसीआर डिपो से चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा। दिल्ली के आसपास के शहर फरीदाबा,द गुरुग्राम और सोनीपत की सभी बीएस-IV बसें अक्टूबर तक गैर एनसीआर डिपो में स्थानांतरित कर दी जाएंगी। उनके स्थान पर बेड़े की पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाते हुए बीएस-VI अनुपालन वाली डीजल बसें आवंटित की जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Palwal News: लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने किसान से आठ लाख रुपये हड़पे, जानिए क्या है मामला?

    1030 बीएस-III मॉडल की डीजल बसें परिचालन में

    वर्तमान में हरियाणा में लगभग 1030 बीएस-III मॉडल की डीजल बसें परिचालन में हैं। इनमें से लगभग 500 बसें एनसीआर में पड़ते डिपो में हैं। अक्टूबर तक सभी 500 बीएस-III बसों को कंडम कर दिया जाएगा और एनसीआर डिपो से चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा।

    वाहन उत्सर्जन को संबोधित करने के लिए एनसीआर जिलों में लगभग 10 लाख वाहनों को रंग-कोडित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रदेश में 10 साल पुराने डीजल के 185 और 15 साल पुराने 461 पेट्रोल वाहनों को जब्त किया गया।

    यह भी पढ़ें- Palwal News: लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने किसान से आठ लाख रुपये हड़पे, जानिए क्या है मामला?