पंजाब सरकार की सौगात, गौशालाओं का बिजली बिल माफ; बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने में मिलेगी मदद
पंजाब सरकार ने राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कुल 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। ...और पढ़ें
-1785992866169_m.webp)
पंजाब सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ (फाइल फोटो)
HighLights
पंजाब सरकार ने सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ किए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 152 और गौशालाओं को मंजूरी दी।
अब कुल 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 152 और गौशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, जिससे पंजाब सरकार से मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाली गौशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 518 हो जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, राज्य भर में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 अन्य गौशालाओं को भी इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। इन सभी गौशालाओं को पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनसे बिजली आपूर्ति का एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।