विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: सभी सरकारी और निजी स्कूलों की बदली टाइमिंग, सोमवार से सुबह 8 बजे खुलेंगे स्कूल; ढाई बजे छुट्टी

Published: Fri, 14 Feb 2025 04:30 PM (IST)

हरियाणा में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे। एकल पाली वाले स्कूलों का समय ...और पढ़ें

Haryana News: सोमवार से सुबह आठ बजे खुलेंगे सभी स्कूल। फाइल फोटो
Haryana News: सोमवार से सुबह आठ बजे खुलेंगे सभी स्कूल। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे। एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक एकल पाली वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद ढ़ाई बजे तक होगा। दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली में सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। दोहरी पाली वाले सभी स्कूल दूसरी पाली में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक खुलेंगे।

सिंगल-डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए अलग समय निर्धारित

वर्तमान में एकल पाली वाले स्कूलों में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसी तरह दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

निजी स्कूलों में मिलेगी फ्री शिक्षा

वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा में गरीब बच्चों को नियम 134-ए के तहत मुफ्त पढ़ाई कराने वाले निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि के लिए वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 से 2022 तक दूसरी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले 1555 निजी स्कूलों के लिए 38 करोड़ 62 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही स्कूलों को यह प्रतिपूर्ति राशि मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सख्त कार्रवाई', अनिल विज ने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मचारियों से मांगा जवाब

फिर से खोला गया था पोर्टल

वहीं, निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत वर्ष 2024-25 की फीस की प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल को फिर से खोल दिया गया था। साथ ही आवेदन की अंतिम सीमा 23 जनवरी से बढ़ाकर नौ फरवरी कर दी गई थी।

दूसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों को फायदा

प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने कक्षा दूसरी से आठवीं तक के लिए प्रतिपूर्ति राशि जारी करने पर खुशी जताते हुए नौंवी से 12वीं तक के छात्रों के लिए भी तुरंत प्रभाव से प्रतिपूर्ति करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 'कोई कड़े तेवर नहीं है, पार्टी की रीति...', अनिल विज को कारण बताओ नोटिस पर बोले मोहन लाल बडौली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।