विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: 'परीक्षा की तैयारी करें युवा, सरकार बनते ही करेंगे 2 लाख भर्तियां', पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का एलान

Published: Fri, 06 Sep 2024 10:16 PM (GMT+05:30)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा एलान ...और पढ़ें

भूपेंद्र हुड्डा बोले हरियाणा में सरकार बनते ही 2 लाख भर्तियां करेंगे। (फाइल फोटो)
भूपेंद्र हुड्डा बोले हरियाणा में सरकार बनते ही 2 लाख भर्तियां करेंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा एलान
  2. सरकार बनने पर दो लाख भर्तियां करेगी कांग्रेस
  3. पेपक लीक को लेकर भाजपा पर बोला हमला

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव आचार संहिता में फंसी भर्तियों को सिरे चढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपा है।

विपक्ष के नेता ने आंदोलनरत युवाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनका इंतजार खत्म होगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही ने केवल सभी भर्तियों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा, बल्कि दो लाख रिक्त पदों को भी भरेंगे।

'भाजपा ने युवाओं को लटकाने और भटकाने किया काम'

हुड्डा ने कहा कि युवाओं द्वारा दिया गया ज्ञापन कांग्रेस के लिए कोई मांग नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों का अधिकार है। प्रदेश के युवा भाजपा के झांसे, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त हैं। भाजपा ने पांच साल तक सिर्फ भर्तियों को लटकाने, भटकाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार बनते ही लटकी पड़ी पुलिस, ग्रुप-डी और सीईटी के सभी ग्रुप की भर्तियों को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बजरंग पूनिया को पार्टी में शामिल होते ही हाईकमान से मिला तोहफा, अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

हुड्डा ने युवाओं से पेपर की तैयारी जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही भाजपा सरकार में जारी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए एक लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से खात्मा करते हुए सभी भर्ती पेपर योग्यता के आधार पर साफ-सुथरे तरीके से होंगी। पेपर में हरियाणा आधारित सामान्य ज्ञान का हिस्सा बढ़ाया जाएगा ताकि प्रदेश के युवाओं को भर्तियों में पूरी-पूरी भागीदारी मिले। भर्तियों में किसी भी तरह की धांधली, अटकन, भटकन ना हो, पारदर्शी भर्ती के लिए कांग्रेस द्वारा भर्ती विधान बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Congress Candidates List: हरियाणा के लिए कांग्रेस CEC की बैठक में 71 नामों पर लगी मुहर, विनेश फोगाट का टिकट कंफर्म

'नौकरी देना जिम्मेदारी है, एहसान नहीं'

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे पांच साल युवाओं को नौकरी के लिए तरसाया है। जो ईक्का-दुक्का भर्तियां हुई हैं, वह भी युवाओं ने कोर्ट के रास्ते से पूरी करवाई हैं। बावजूद इसके भाजपा युवाओं पर अक्सर नौकरी देने का एहसान जताती रहती है।

कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को बताना चाहती है कि नौकरी देना हर सरकार की जिम्मेदारी होती है, यह कोई एहसान नहीं होता। कांग्रेस सरकार अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगी और अलग-अलग विभागों में खाली पड़े दो लाख से ज्यादा पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती करेगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में AAP और कांग्रेस में नहीं बनी बात? 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।