हरियाणा BJP अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों और नई प्रदेश कार्यक ...और पढ़ें
-1785245847273_m.webp)
हरियाणा BJP अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात।
HighLights
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर आधे घंटे बात हुई।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन से लेकर पदाधिकारियों के संभावित नामों के पैनल को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने वाली भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री हाउस में करीब आधे आधे घंटे तक हुई चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के कार्यक्रमों से लेकर प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन को परामर्श लिया।
बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठनमंत्री बीएल संतोष से भी नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुलाकात कर चुकी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी पहली मुलाकात है। सूत्रों के मुताबिक नई कार्यकारिणी में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं के नाम की लिस्ट किसी भी दिन जारी हो सकती है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा आधे घंटे तक प्रधानमंत्री के साथ संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर बात हुई।
उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा से पूर्व मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता के लिए विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता से मिलना और सम्मान पाना अद्भुत और अविस्मरणीय है। प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, मेरे राजनीतिक जीवन का ये एक अत्यंत गौरवशाली और भावुक पल है।