Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा भाजपा में बड़ा फेरबदल, 27 जिलाध्यक्षों की होगी नियुक्ति; 5 नए जिलों का गठन

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 09:21 AM (IST)

    हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य में 22 की बजाय 27 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इनमें से 15 मौजूदा जिलाध्यक्षों को ...और पढ़ें

    हरियाणा में भाजपा 15 जिलाध्यक्ष बदलेगी और अब 27 जिलाध्यक्षों नियुक्ति होगी। फाइल फोटो
    हरियाणा में भाजपा 15 जिलाध्यक्ष बदलेगी और अब 27 जिलाध्यक्षों नियुक्ति होगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरियाणा में भाजपा बदलेगी 15 जिलाध्यक्ष
    2. फरवरी के पहले सप्ताह में सभी जिलध्यक्षों की नियुक्ति संभव
    3. प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर लटक रही तलवार

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से पांच जिलों में बढ़ोतरी की है। अब राज्य में भाजपा 22 की बजाय 27 जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी। यह 27 जिलाध्यक्ष मिलकर नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेंगे। फरवरी माह के पहले सप्ताह में सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है।

    पहले से कार्यरत 22 जिलाध्यक्षों में करीब 15 जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे। कुछ जिलाध्यक्ष ओवर एज (अधिक आयु) होने की वजह से हटेंगे, तो कुछ तो स्वयं ही इस पद पर काम नहीं करने की इच्छा जाहिर की है। कुछ जिलाध्यक्ष ऐसे भी हैं, जिनकी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में परफॉरमेंस अच्छी नहीं थी।

    भाजपा के 5 नए जिलों में हांसी और गोहाना भी शामिल

    भाजपा ने इन जिलाध्यक्षों के स्थान पर मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित नए सदस्यों को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया है। कुछ मौजूदा जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्होंने पार्टी के हित में अच्छा काम किया है। उन्हें प्रदेश कमेटी में समायोजित किया जा सकता है। भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से जिन पांच नए जिलों का गठन किया है, उनमें हांसी, गोहाना, डबवाली, गुरुग्राम महानगर और बल्लभगढ़ जिले शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस करेगी हरियाणा सरकार, यमुना में जहर मिलाने का लगाया था आरोप

    गोहाना जिले का गठन गोहाना, बरौदा और खरखौदा को मिलाकर हुआ है, जबकि हांसी जिले का गठन हांसी, बरवाला और नारनौल को मिलाकर किया गया है। डबवाली जिले में डबवाली तथा कालांवाली शामिल किए गए हैं, जबकि गुरुग्राम महानगर जिले में बादशाहपुर, सोहना व पटौदी को रखा गया है।

    खबरें और भी

    फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है नियुक्ति

    फरीदाबाद महानगर के नाम से अलग जिला काम करेगा, लेकिन नये बल्लभगढ़ जिले में एनआईटी फरीदाबाद, पृथला और बड़खल को शामिल किया गया है। भाजपा ने जनवरी माह के अंत अथवा फरवरी के पहले सप्ताह में सभी जिलाध्यक्षों के नियुक्ति आदेश जारी करने की कार्ययोजना बनाई है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया की मौजूदगी में कोर ग्रुप की पिछले दिनों गुरुग्राम में हुई बैठक में संगठनात्मक क्रियाकलापों को तेजी के साथ पूरा करने पर सहमति बनी है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली पर लगा है दुष्कर्म का आरोप

    उन जिलों के नामों पर भी सरसरी तौर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के साथ चर्चा हुई, जहां के जिलाध्यक्ष बदले जाने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर सोनीपत में काम करने वाली दिल्ली की एक महिला ने कसौदी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद भाजपा का पूरा संगठन सकते में है।

    भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेतृत्व को उम्मीद है कि अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर आरोपों के मामले में शीर्ष नेतृत्व कोई कड़ा फैसला ले सकता है। भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रदेश अध्यक्ष पर आरोपों के मामले में किसी तरह का मौका नहीं देना चाहती, इसलिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है।

    प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है बडौली को

    नए अध्यक्ष के लिए भाजपा के पास चेहरों की कमी नहीं है। मोहन लाल बडौली ने पिछले दिनों संगठन की कुछ बैठकों में भागीदारी नहीं की, लेकिन अब वे नियमित भागीदारी कर रहे हैं।

    भाजपा नेतओं का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उनका दागी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए पार्टी के पास उन्हें बदलने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'पिता-पुत्र की जोड़ी ने कांग्रेस के साथ प्रदेश को किया बर्बाद', किरण चौधरी का हुड्डा पर बड़ा हमला