Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस करेगी हरियाणा सरकार, यमुना में जहर मिलाने का लगाया था आरोप

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 08:23 AM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना प्रदूषण के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। सैनी ने कहा कि ...और पढ़ें

    यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोप पर मानहानि का केस करेगी हरियाणा सरकार।
    यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोप पर मानहानि का केस करेगी हरियाणा सरकार।

    HighLights

    1. केजरीवाल के यमुना प्रदूषण के आरोपों पर हरियाणा CM का पलटवार
    2. केजरीवाल के विरुद्ध मानहानि का केस दायर करेगी हरियाणा सरकार
    3. सीएम सैनी ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग भी जाने को कहा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर साबित किया कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।

    उन्होंने हरियाणा पर जो बेबुनियाद, शर्मनाक, मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर हम ना केवल चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे, बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज करेंगे। केजरीवाल ने आज उस माटी का अपमान किया, जहां वे पैदा हुए।

    हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं: CM सैनी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना को एक पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। हरियाणा के लोग भला नदी के पानी में जहर क्यूं मिलाएंगे? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगने आऊंगा।

    यह भी पढ़ें- झूठ बोलो-भाग जाओ, केजरीवाल की फितरत'; दिल्ली की CM आतिशी पर मुख्यमंत्री नायब का पलटवार, जल संकट पर सियासत गरम

    वे इस वादे को पूरा नहीं कर सके और अब झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसा बयान आज अरविंद केजरीवाल ने दिया है, उससे तो लगता है कि चुनावों में संभावित हार को देखते हुए वे अपना मानसिक संतुलन ही खो चुके हैं क्योंकि मानसिक रूप से संतुलित व्यक्ति ऐसा बयान नहीं दे सकता।

    केजरीवाल को दिल्ली के लिए बताया आपदा

    नायब सैनी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लिए आपदा बन चुके हैं और विधानसभा चुनावों में दिल्लीवासियों के आशीर्वाद से भाजपा दिल्ली को इस आपदा से मुक्ति दिलवाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता केजरीवाल को इस घटिया बयान के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

    खबरें और भी

    क्या कहा था केजरीवाल ने?

    दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। दिल्ली जल बोर्ड की सतर्कता ने कथित जहरीले पानी को पीने के पानी में मिलाने से रोक दिया।

    अगर यह पानी पीने के पानी में मिलाने के लिए दिल्ली में प्रवेश करता, तो दिल्ली में कई लोग मर जाते। इससे बड़े पैमाने पर नरसंहार होता। केजरीवाल के इस बयान के बाद से अब जमकर विवाद देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में बड़े पैमाने पर नरसंहार होता', केजरीवाल के आरोपों पर ECI ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब