Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा में विभागों के बंटवारे में लगेगा 2-3 दिन का समय, CM नायब सिंह सैनी को आखिर किस बात का इंतजार?

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:45 PM (IST)

    Haryana Departments Distribute हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। ...और पढ़ें

    विभागों के बंटवारे में अभी दो से तीन दिन तक का लगेगा समय (सोशल मीडिया)
    विभागों के बंटवारे में अभी दो से तीन दिन तक का लगेगा समय (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. विभागों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में 3 मंत्रियों ने डाला डेरा
    2. सीएम नायब सैनी को मिल सकती है अहम जिम्मदेारी
    3. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, अभी विभागों के आवंटन में लग सकते दो दिन

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन उन्हें विभाग के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कई मंत्रियों ने अच्छे विभागों के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद दिल्ली पहुंच गए थे।

    शनिवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, रणबीर गंगवा और राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद थे।

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा हाईकमान की स्वीकृति के बाद ही मंत्रियों को विभाग अलॉट किए जाएंगे। इंटरनेट मीडिया पर दिन भर कई तरह की सूचियां वायरल होती रहीं, लेकिन भाजपा ने उनका खंडन कर दिया। प्रदेश में 17 अक्टूबर को नई सरकार ने शपथ ग्रहण की थी।

    इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा प्रदेश के मंत्रियों ने चंडीगढ़ सचिवालय में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।

    मंत्रियों को दफ्तर और कुछ स्टाफ किए गए अलॉट

    मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से मंत्रियों को दफ्तर तथा कुछ स्टाफ भी अलॉट कर दिया गया है। नायब सैनी मंत्रियों को विभाग अलॉट करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा करके उनकी स्वीकृति लेंगे।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सरकार का जिस तरह से मंत्रिमंडल पूरी तरह से संतुलित है, उसी तरह से मंत्रियों के विभाग भी संतुलित होंगे। मंत्रियों को विभाग अलॉट करने में एक या दो दिन का समय लग सकता है।

    खबरें और भी

    कई मंत्रियों ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

    भले ही नए मंत्रियों को विभाग नहीं दिए गए हैं लेकिन शनिवार को कई मंत्रियों ने संभावित विभाग सूची के आधार पर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेनी शुरू कर दी है।

    कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने जहां अवैध खनन को लेकर विभागीय अधिकारियों को लताड़ लगाई, वहीं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने लोक निर्माण विभाग तथा स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनको फटकार लगाई।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने हलके में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब करते हुए नजर आए। सोमवार को उन्होंने अपने क्षेत्र के अस्पताल में एक परियोजना का उद्घाटन करने का भी एलान किया है।

    धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल से मिले नायब

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें- 'EVM में खराबी नहीं, गुटबाजी की वजह से हारे', कांग्रेस प्रत्याशियों ने खारिज किए हरियाणा के दिग्गजों के आरोप