Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुफ्त की रेवड़ी' पर भिड़े खट्टर और केजरीवाल, हरियाणा CM बोले- आप ट्विटर पर लगे रहो, मुझे और भी काम हैं...

    By Anurag AggarwaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 07:39 PM (IST)

    Haryana And Delhi CM On Freebies मुफ्त की रेवड़ी या फ्रीबीज़ पर हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

    'मुफ्त की रेवड़ी' पर भिड़े खट्टर और केजरीवाल, हरियाणा सीएम बोले- आप ट्विटर पर लगे रहो
    'मुफ्त की रेवड़ी' पर भिड़े खट्टर और केजरीवाल, हरियाणा सीएम बोले- आप ट्विटर पर लगे रहो

    HighLights

    1. हरियाणा के सीएम और दिल्ली के सीएम के बीच 'मुफ्त की रेवड़ी' पर सियासत
    2. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आप ट्विटर पर लगे रहो, मुझे और भी काम हैं
    3. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के पैसे से जनता को मुफ्त की सुविधाएं देते हैं

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Manohar Lal Khattar And Arvind Kejriwal हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मुफ्त की घोषणाओं पर वाद-विवाद सोमवार को भी चलता रहा। रविवार को दोनों के बीच यह विवाद आरंभ हुआ था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुफ्त की घोषणाएं करने वाली आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था।

    इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि हम मुफ्त की घोषणाएं कर कोई गुनाह नहीं कर रहे हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दलीलों के बाद उनके समर्थकों में ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से बहस छिड़ गई। हालांकि, केजरीवाल और मनोहर लाल ने आपस में दो संवाद किए और अपनी चर्चा को बंद कर दिया। लेकिन उनके समर्थक आपस में पूरी तरह भिड़ते रहे।

    सीएम मनोहर लाल ने अपने ट्वीट में इशारों ही इशारों में दिल्ली में बनाए गए मकान पर भी तंज कसा है। आइये जानते हैं कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल और मनोहर लाल ने एक दूसरे पर क्या-क्या टिप्पणियां की।

    हम जनता के पैसे से जनता को मुफ्त की सुविधाएं देते हैं। इससे आपको तकलीफ होना लाजिमी है मनोहर लाल जी। क्योंकि आपकी पार्टी में तो जनता का पैसा अपने खास दोस्तों पर लुटाने का चलन बना हुआ है। - अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

    मैं जनता के पैसों को जरूरतमंद लोगों और जनता की जरूरत के कामों में लगाता हूं। जिसकी जितनी जरूरत होती है, उसकी उतनी मदद हम करते हैं। मैं लोगों को सुविधाएं भी देता हूं और उनके स्वाभिमान का सम्मान भी करता हूं। जनता के पैसों को फ्री कहकर और फ्री समझकर आप की तरह ना तो बंदरबांट करता हूं और ना ही अपने ऊपर खर्च करता हूं। आप ट्विटर पर लगे रहिये। मुझे जनता के और भी काम करने हैं। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

    खबरें और भी