Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला के कॉलेज में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री; ‘NO ENTRY WITHOUT PERMISSION’ के नोटिस पर हुए हैरान

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने 'नो एंट्री विदाउट परमिशन' नोटिस पर आपत्ति जताई और उसे ...और पढ़ें

    पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों से बातचीत करते हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।

    पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों से बातचीत करते हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।

    HighLights

    1. शिक्षा मंत्री ने पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज का दौरा किया।

    2. 'नो एंट्री विदाउट परमिशन' का नोटिस हटाने को कहा।

    3. छात्रों से शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर बात की, निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शनिवार को अचानक पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पहुंच गए। यहां उन्होंने चुनावी स्ट्रॉन्ग रूम एवं एडमिशन ब्लॉक पर लगे ‘नो एंट्री विदाउट परमिशन’ के नोटिस पर आपत्ति जताई और उसे तुरंत हटाने को कहा।

    वहीं, उन्होंने छात्र और छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर बात की। मंत्री की सादगी और खुले मन से बातचीत करने पर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। हालांकि, मंत्री ने छात्रों से बातचीत में सरकारी नौकरी बनाम सरकारी स्कूल की शिक्षा के चुनाव में अंतर को लेकर चिंता व्यक्त की।

    मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगारपरक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से है प्रतिबद्ध। विद्यार्थी देश का भविष्य है और अपनी ऊर्जा का देश निर्माण में करें सही इस्तेमाल।

    एमपीएड का कोर्स शुरू करने का आश्वासन

    विद्यार्थियों ने विशेष रूप से कॉलेज में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर यानी एमपीएड का कोर्स शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और सार्थक तरीके से विचार करेगी। 

    शिक्षा मंत्री ने कॉलेज प्राध्यापकों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाएं।

    खबरें और भी