Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: सभी 28 विधायकों को फिर से मौका, सैलजा गुट को मिले चार टिकट; हुड्डा की कितनी चली?

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 08:22 AM (GMT+05:30)

    Haryana Election 2024 कांग्रेस ने हरियाणा में पहली सूची जारी कर दी। 32 सीटों पर उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने सभी 28 विधायकों को फि ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: कांग्रेस की पहली सूची जारी, जानिए हुड्डा और सैलजा गुट को कितने मिले टिकट।
    Haryana Election 2024: कांग्रेस की पहली सूची जारी, जानिए हुड्डा और सैलजा गुट को कितने मिले टिकट।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने पहली सूची में जारी किए 32 उम्मीदवारों के नाम।
    2. जेल से लड़ेंगे सुरेंद्र पंवार, मेवा करेंगे सीएम सैनी का मुकाबला।
    3. पहलवान विनेश जुलाना से रण में उतरीं, कल ही कांग्रेस में हुईं शामिल।

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात 90 में से 32 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मौजूदा सभी 28 विधायकों को टिकट दिया है। रेलवे की नौकरी से शुक्रवार की दोपहर को इस्तीफा दे शाम को कांग्रेस में शामिल होने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    लाडवा से सीएम नायब सैनी के सामने विधायक मेवा सिंह को उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान होडल से लड़ेंगे। पिछली बार नीलोखेड़ी आरक्षित सीट से निर्दलीय जीतने वाले धर्मपाल गोंदर को टिकट दिया है। वह भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे।

    अधिकतर टिकट बंटवारे में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की ही चली है। तीन दागी को भी टिकट दिलाने में उन्होंने अपनी चलाई। जजपा से आए पूर्व विधायक रामकरण काला को शाहबाद से टिकट दिया है। पानीपत के इसराना आरक्षित हलके से विधायक बलबीर वाल्मिकी का नाम भी देर रात घोषित कर दिया गया।

    सैलजा समर्थकों को मिले हैं टिकट

    कालका से कुमारी सैलजा समर्थक विधायक प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है। नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी और सढ़ोरा आरक्षित से विधायक रेणु बाला पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। असंध से मौजूदा विधायक शमशेर सिंह गोगी को फिर से टिकट दिया गया है। इन तीनों की भी गिनती भी सैलजा समर्थकों में होती है।

    खबरें और भी

    पंवार, दान सिंह व छौक्कर के लिए अड़े रहे हुड्डा

    कांग्रेस ने अपनी पार्टी के मौजूदा तीन दागी विधायकों को भी टिकट दिए हैं। सोनीपत से सुरेंद्र पंवार जेल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कई मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर रखा है। महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और समालखा से धर्म सिंह छौक्कर को भी टिकट दिए हैं।

    कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया इन तीनों विधायकों को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके लिए अड़े हुए थे।

    डबवाली से अमित सिहाग फिर मैदान में

    सिरसा की डबवाली सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अमित सिहाग, कालांवाली सुरक्षित सीट से विधायक शीशपाल सिंह, कलानौर सुरक्षित सीट से विधायक शकुंतला खटक, बादशाहपुर से विधायक राजेंद्र जूण, बादली से विधायक कुलदीप वत्स, झज्जर सुरक्षित सीट से विधायक गीता भुक्कल, बेरी से विधायक डा. रघुबीर कादियान को एक बार फिर से टिकट थमाया गया है। रोहतक और झज्जर जिले की सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

    कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव को टिकट

    भारत भूषण बत्रा को रोहतक शहर और कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को रेवाड़ी से टिकट मिला है। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस ने इंजीनियर मामन खान को फिर से चुनावी रण में उतारा है।

    पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास और फरीदाबाद एनआइटी से मौजूदा विधायक नीरज शर्मा को भी फिर से उन्हीं सीट पर चुनावी रण में उतारा हैं। गोहाना से जगबीर मलिक, बरौदा से इंदुराज नरवाल, सफीदों से सुभाष गांगोली को फिर से टिकट दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Congress Candidates List: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

    शाहबाद, नीलोखेड़ी और जुलाना में बदले उम्मीदवार

    हरियाणा मे कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। शाहबाद विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अनिल धंतौड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इस बार जजपा से आए रामकरण काला पर भरोसा जताया गया है। नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर पर दांव खेला है।

    जुलाना से विनेश फोगाट को टिकट दिया है। जुलाना में परमिंदर सिंह ढुल टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे, जबकि उनके बेटे रवींद्र ढुल के नाम पर भी चर्चा चल रही थी।

    चुनावी रण में उतरे ये यौद्धा

    1. कालका: प्रदीप चौधरी
    2. नारायणगढ़: शैली चौधरी
    3. साढौरा (आरक्षित): रेनू बाला
    4. रादौर: बिशन लाल सैनी
    5. लाडवा: मेवा सिंह
    6. शाहाबाद (आरक्षित): रामकरण काला
    7. नीलोखेड़ी (आरक्षित): धर्मपाल गोंदर
    8. असंध: शमशेर सिंह गोगी
    9. समालखा: धर्मसिंह छौक्कर
    10. खरखौदा(आरक्षित): जयवीर सिंह
    11. सोनीपत: सुरेंद्र पंवार
    12. गोहाना: जगबीर सिंह मलिक
    13. बरौदा: इंदुराज सिंह नरवाल
    14. जुलाना: विनेश फोगाट
    15. सफीदों: सुभाष गांगोली
    16. कालांवली (आरक्षित): शीशपाल सिंह
    17. डबवाली: अमित सिहाग गढ़ी
    18. सांपला किलोई: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    19. रोहतक: भारत भूषण बतरा
    20. कलानौर (आरक्षित): शकुंतला खटक
    21. बहादुरगढ़: राजिंदर सिंह जून
    22. बादली: कुलदीप वत्स
    23. झज्जर (आरक्षित): गीता भुक्कल
    24. बेरी: डा. रघुवीर सिंह कादियान
    25. महेंद्रगढ़: राव दानसिंह
    26. रेवाड़ी: चिंरजीव राव
    27. नूंह: आफताब अहमद
    28. फिरोजपुर झिरका: मामन खान
    29. पुन्हाना: मोहम्मद इलियास
    30. होडल (आरक्षित): उदय भान
    31. फरीदाबाद एनआइटी: नीरज शर्मा
    32. इसराना(आरक्षित): बलबीर वाल्मीकि

    यह भी पढ़ें- Mewa Singh Profile: आखिर कौन हैं मेवा सिंह? जिसे कांग्रेस ने सीएम नायब के खिलाफ मैदान में उतारा