Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में महेश दायमा ने थामा 'हाथ'

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 06:33 PM (IST)

    Haryana Assembly Election 2024 चुनाव के एलान के बाद हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा मजबूत हो रहा है। बीजेपी नेता रहे महेश दायमा कांग्रेस पार्टी में शामि ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: कांग्रेस में शामिल हुए महेश दायमा, भूपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत।
    Haryana Election 2024: कांग्रेस में शामिल हुए महेश दायमा, भूपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत।

    HighLights

    1. 'कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है'
    2. 'आदेश मिलेगा तो लड़ सकता हूं चुनाव'
    3. 'हुड्डा सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए काम किया'

    एएनआई, चंडीगढ़। हरियाणा में चुनावी बिगुल बजने के बाद कांग्रेस का हाथ मजबूत हो रहा है। बीजेपी नेता रहे महेश दायमा ने शनिवार (आज) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेश दायमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है। जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने लोगों के लिए गुरुग्राम के विकास के लिए काम किया। यह सब देखकर लोग उन्हें दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं। अगर मुझे चुनाव लड़ने का आदेश दिया जाएगा तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा।

    बता दें हरियाणा में चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। सभी 90 सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। एक अक्टूबर को प्रदेश में वोटिंग होगी। चार अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट? जानिए क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी

    खबरें और भी