Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: मतदान से 2 दिन पहले हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 03:11 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी छो ...और पढ़ें

    कांग्रेस में शामिल पर अशोक तंवर का स्वागत करते भूपेंद्र हुड्डा।
    कांग्रेस में शामिल पर अशोक तंवर का स्वागत करते भूपेंद्र हुड्डा।

    HighLights

    1. मतदान से दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका
    2. अशोक तंवर ने कांग्रेस में की घर वापसी

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

    गुरुवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में अशोक तंवर ने पार्टी में वापसी की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका उनका स्वागत किया।

    अशोक तंवर का राजनीतिक सफर 

    अशोक तंवर (Ashok Tanwar) पहले हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उसके बाद राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

    उसके बाद भाजपा का दामन थामा था। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने सिरसा से भाजपा के टिकट पर कुमारी सैलजा के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- Ashok Tanwar Profile: आखिर कौन हैं अशोक तंवर, भाजपा के टिकट पर सिरसा से लड़ेंगे चुनाव; AAP-Congress से रहा है गहरा नाता

    आज थम जाएगा प्रचार

    हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ पांच अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे। मतदान से दो दिन पहले अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

    बता दें कि प्रदेश में आज प्रचार-प्रसार का आखिरी मौका है। आज शाम छह बजे के बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा। प्रदेश में पांच अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे तो वहीं आठ अक्टूबर को मतगणना होगी। 

    यह भी पढ़ें-  Haryana Election 2024: यूपी के सीएम योगी ने किसे कह दिया महिषासुर? हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर बरसे