Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहलवान V/S पहलवान: जुलाना में दिखेगा सियासी दंगल, विनेश से मुकाबले के लिए AAP ने कविता दलाल को मैदान में उतारा

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 05:34 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट बुधवार को जारी कर दी। आप की चौथी लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों ...और पढ़ें

    जुलाना से आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को दिया टिकट।
    जुलाना से आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को दिया टिकट।

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट जारी
    2. जुलाना से कविता दलाल को दिया टिकट
    3. आप 61 उम्मीदवारों के नाम का कर चुकी है एलान

    डिजिटल डेस्क, जींद। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आप के चौथी लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। आप ने जुलाना विधानसभा सीट से महिला पहलवान कविता दलाल (Kavita Dalal Profile) को टिकट दिया है।

    वहीं, कांग्रेस की टिकट पर जुलाना से विनेश फोगाट पहले से ही चुनावी मैदान में खड़ी हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने विनेश फोगाट के सामने कविता को उतारकर जुलाना विधानसभा सीट को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।

    कौन हैं कविता दलाल?

    कविता दलाल (Kavita Dalal) साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। अब उनको आप ने जुलाना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। आप प्रत्याशी और महिला पहलवान कविता दलाल देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) रेसलर हैं। कविता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के गांव मालवी में हुआ था। वहीं, उन्होंने गांव बिजवाड़ा निवासी गौरव तोमर से शादी की है।

    यह भी पढ़ें- Haryana AAP Candidates List: नायब सैनी को 'आप' के जोगा सिंह देंगे टक्कर, उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पावर गेम वेट लिफ्टिग से की थी। उसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिग में अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल साबित हुईं। वहीं, अब राजनीति की दुनिया में कविता दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

    खबरें और भी

    विनेश के लिए बनी चुनौती

    कविता दलाल को जुलाना से आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने के बाद से विनेश फोगाट के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं है। अब दोनों पहलवानों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

    बता दें कि शुरुआत में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि, जब बात नहीं बनी तो आप और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी। चौथी सूची के बाद से आम आदमी पार्टी 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?