Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: रैलियों से गरमाएगी प्रदेश की राजनीति, अमित शाह-केजरीवाल और हुड्डा भरेंगे चुनावी हुंकार; जानिए किसकी किस दिन रैली

    By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 09:47 AM (IST)

    Haryana Elections 2024 हरियाणा दिवस पर एक नवंबर के आसपास प्रदेश की राजनीति का रुख बदलने वाला है। दो नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में रैल ...और पढ़ें

    रैलियों से गरमाएगी प्रदेश की राजनीति। फाइल फोटो
    रैलियों से गरमाएगी प्रदेश की राजनीति। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रैलियों से गरमाएगी प्रदेश की राजनीति, अमित शाह-केजरीवाल और हुड्डा भरेंगे चुनावी हुंकार
    2. उत्तरी हरियाणा की सीटों पर भाजपा का जोड़
    3. शाह से पहले केजरीवाल का 29 अक्टूबर को रोहतक दौरा

    राज्य ब्यूरो,पंचकूला। Haryana Elections 2024: हरियाणा दिवस पर एक नवंबर के आसपास प्रदेश की राजनीति गरमाने वाली है। त्योहारी सीजन में प्रदेश के राजनीतिक दल रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। दो नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में रैली करेंगे तो उनसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक नवंबर को यमुनानगर के रादौर में जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमलावर होंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मंच साझा करने वाले हैं।

    हरियाणा की मौजूदा सरकार के 26 अक्टूबर को नौ साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो नवंबर को करनाल में अंत्योदय रैली का आयोजन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Haryana: हुड्डा बोले-निष्पक्ष जांच कर दोबारा कराई जाए वेटनरी सर्जन भर्ती परीक्षा, केंद्र के इस मंत्री ने भी उठाए थे सवाल

    उत्तरी हरियाणा की सीटों पर भाजपा का जोड़

    इसमें गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा को उत्तरी हरियाणा में सर्वाधिक सीटें मिली थी। करनाल उत्तरी हरियाणा का बड़ा जिला है। यहां पर रैली का आयोजन कर भाजपा कुरुक्षेत्र, करनाल व सोनीपत लोकसभा क्षेत्रों को साधने का काम करेगी।

    शाह से पहले केजरीवाल का 29 अक्टूबर को रोहतक दौरा

    शाह से पहले अरविंद केजरीवाल पार्टी के नवनियुक्त ग्राम सचिवों तथा वार्ड प्रधानों को शपथ दिलवाने के लिए 29 अक्टूबर को रोहतक में आएंगे। वहीं हरियाणा में कांग्रेस भले ही अपने संगठन का गठन नहीं कर पाई हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष आपके समक्ष तथा एसआरके ग्रुप हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

    खबरें और भी

    फिलहाल आरएसके का हरियाणा में कोई कार्यक्रम नहीं

    फिलहाल आरएसके (रणदीप, सैलजा व किरण) का हरियाणा में कोई कार्यक्रम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैलियां करने जा रहे हैं। कांग्रेस लाओ-देश बचाओ अभियान के तहत यह रैलियां हो रही हैं।

    पहली नवंबर को यमुनानगर के रादौर में हुड्डा की जन आक्रोश रैली होगी। इधर, पांच नवंबर को इसराना में होने वाली जन आक्रोश रैली फिलहाल इसलिए स्थगित कर दी गई है, क्योंकि इस दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा फतेहाबाद के टोहाना में सरपंचों के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें: Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले - खाद-बीज-एमएसपी और मुआवजा देने में नाकाम रही सरकार, जानें और क्या कहा