विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सैनी और अनिल विज के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 07:15 PM (IST)

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल ...और पढ़ें

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान।

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान।

HighLights

  1. सीएम सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी नेताओं की हुई बैठक

  2. बिजली वितरण निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर थे कर्मचारी

  3. बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक के बाद बिजली कर्मचारी ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुए बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा हुई।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Nayab saini (13)

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। हरियाणा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी यूनियनों के नेता ने हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- अंधेरे में हरियाणा! हड़ताल पर गए 40000 कर्मचारी, 48 घंटे से बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 48 घंटे से बत्ती गुल, बिजली और पानी के लिए परेशान हुए लोग; इनवर्टर भी ठप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।