यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीवाली से पहले CM सैनी का 'नायाब तोहफा', 6 IPS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन; इन ऑफिसर्स को मिली डीजीपी रैंक
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने दीवाली से पहले छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर खुशखबरी दी है। 1992 बैच के ओम प्रकाश सिंह और अजय सिंघल ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में 6 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पदोन्नति
- ओम प्रकाश सिंह व अजय सिंघल को डीजीपी रैंक
- हरदीप सिंह दून और राजेंद्र कुमार बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के छह सीनियर आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। आइए जानते हैं अब इन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।
6 IPS अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
दीपावली से पहले हरियाणा के छह सीनियर आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। वर्ष 1992 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और अजय सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का रैंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Haryana Police: एक ही थाने में अलग-अलग वर्दी में नजर आएंगे पुलिसकर्मी, एक हफ्ते के भीतर बदल जाएगी यूनिफॉर्म
इसी तरह 1998 बैच के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के विकास कुमार अरोड़ा, सौरभ सिंह, हरदीप सिंह दून और राजेंद्र कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। गृह सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को सभी छह आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।
ओमप्रकाश सिंह को राज्य नशा नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी
ओमप्रकाश सिंह वर्तमान में हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण बोर्ड तथा अजय सिंघल रेलवे और कमांडो (मुख्यालय) की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। इसी तरह विकास कुमार अरोड़ा पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, सौरभ सिंह सुरक्षा और सीआईडी, हरदीप सिंह दून कानून एवं व्यवस्था तथा राजेंद्र कुमार दक्षिण रेंज रेवाड़ी के आईजी का कार्यभार संभाले हुए हैं।
खबरें और भी
प्रदेश सरकार ने आईएएस विकास गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ मानव संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी दी है। अभी तक यह विभाग मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर संभाल रहे थे। इसी तरह आईएएस जे गणेशन को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ही हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है। विकास गुप्ता को इस पद से हटाया गया है।
आयुष विभाग में 204 पदों का नाम बदला
होम्योपैथी एवं यूनानी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नवसृजित आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 1085 पदों में से 204 पदों को पुनः नामित करने का निर्णय लिया है। इनमें 120 पदों को होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी तथा 84 पदों को यूनानी चिकित्सा अधिकारी के रूप में पुनः नामित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पहले चरण में 557 एएमओ की तैनाती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती के लिए अनुरोध भेजा जा चुका है, जिसमें 419 पीएचसी और 138 उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। दूसरे चरण में शेष 528 पदों को भरने का प्रस्ताव है।