विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Lok Sabha Election 2024: CM नायब सैनी ने नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

Published: Thu, 21 Mar 2024 09:54 PM (IST)

Haryana Lok Sabha Election 2024 हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इसके साथ ही ...और पढ़ें

BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर (फाइल फोटो)
BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आवंटित किए जाने वाले सरकारी विभागों पर भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा की, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नये नाम पर भी उनकी सहमति ली गई।

इसके अलावा, भाजपा की चार लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी नायब सिंह सैनी की जेपी नड्डा के साथ बातचीत हुई है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री से मिले सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार दोपहर को पहले करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके निजी आवास पर मिले। वहां काफी देर तक मंत्रणा के बाद नायब सैनी सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उनकी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में क्यों टूटी गठबंधन सरकार? पहली बार दुष्यंत चौटाला ने खोले राज, बताई अंदर की बात; परिवारवाद पर भी दिया रिएक्शन

नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी बाकी है। नायब सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल से चर्चा के उपरांत मंत्रियों के विभागों की संभावित लिस्ट अपने साथ लेकर गए थे। बताया जाता है कि इस लिस्ट को पार्टी हाईकमान की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में मंत्रियों के उनके विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत है नायब सिंह सैनी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नायब सिंह सैनी ही कार्यरत हैं। अब चूंकि वे मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी दूसरे कार्यकर्ता की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए नाम पर भी नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल में सहमति बन चुकी है। बताया जाता है कि भाजपा हाईकमान की ओर से मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की पसंद के कार्यकर्ता के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Election: INLD ने खोया मुकाम पाने के लिए बसपा से मिलाया हाथ, BSP का चुनावी वोट बदल सकता है खेल

इन सीटों पर भाजपा ने नहीं की उम्‍मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने अभी तक कुरुक्षेत्र, हिसार, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि इन चारों सीट पर प्रत्याशियों का फाइनल पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के पास गया हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा से पूछा कि इन चारों सीटों पर कब तक उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं।

बताया जाता है कि केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक में हरियाणा के बाकी बचे चारों नामों पर चर्चा होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।