Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के मंत्रियों ने साइकिल से पहुंचकर दिया ईंधन बचत का संदेश, कैबिनेट बैठक में दिखा अनोखा नजारा

    Updated: Tue, 19 May 2026 08:03 AM (IST)

    हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृष्ण कुमार बेदी और गौरव गौतम ईंधन बचाने के संदेश के साथ साइकिल से कैबिनेट बैठक में पहुंचे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण बेदी, गौरव गौतम साइकिल से सचिवालय पहुंचे

    2. ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान का असर

    3. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वर्चुअल बैठकों के निर्देश दिए

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान का असर देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री जहां अपने काफिले में गाड़ियोंकी संख्या कम कर चुके हैं, वहीं सोमवार को कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा और कृष्ण कुमार बेदी तथा राज्य मंत्री गौरव गौतम साइकिल चलाकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए हरियाणा सचिवालय पहुंचे।

    सहकारिता व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा पहले भी साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंच चुके हैं। सोमवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद शर्मा अपने घर से साइकिल से निकले और सचिवालय पहुंचे।

    इसी तरह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी साइकिल चलाई और मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे। खेल एवं युवा सशक्तीकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फोटो वाली सफेद रंग की टीशर्ट पहुंची हुई थी, जिसके माध्यम से वे ईंधन बचाने का संदेश दे रहे थे। गौरव गौतम भी साइकिल से कैबिनेट की मीटिंग में भागीदारी करने पहुंचे।

    हरियाणा सरकार के दो मंत्री रणबीर गंगवा और कृष्ण पंवार अपने काफिले को छोड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। उनके हाल ही में रेल में यात्रा करते हुए फोटो सामने आए थे।

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल रेलगाड़ी से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे थे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी अधिकारियों से आह्वान कर चुके हैं कि वे ईंधन की बचत के लिए कारों की पूलिंग करें तथा वर्चुअल बैठकों का आयोजन करें।