Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विनेश फोगाट के चाचा से की मुलाकात, बोले- संघ को करना चाहिए था विरोध

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 04:02 PM (IST)

    Haryana News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात की। उन्होंने उनसे मिलकर दुख ...और पढ़ें

    Haryana News: विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
    Haryana News: विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    HighLights

    1. महावीर फोगाट से मिले पंजाब सीएम भगवंत मान।
    2. विनेश फोगाट के चाचा के साथ जताया दुख।
    3. अधिक वजन के कारण विनेश फोगाट अयोग्य घोषित।

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। पेरिस ओलिंपिक में विनेश फौगाट को अयोग्य ठहराए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कस्बा झोझू कलां स्थित एकेडमी में पहुंच कर विनेश के ताऊ व द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट से मुलाकात की।

    इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहलवान महावीर फौगाट से मुलाकात करते हुए कहा कि विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर उन्हें काफी दुख है।

    संघ को करना चाहिए था विरोध

    उन्होंने कहा कि विनेश ने एक ही दिन में तीन दिग्गज पहलवानों को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों को इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

    केंद्र सरकार ने भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि ऐसा ही हॉकी में भी हुआ था, जहां सभी देशों में केवल भारत के खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया गया।

    खिलाड़ियों के साथ खड़े नहीं पीएम मोदी

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन की लड़ाई रुकवाने का दावा करते हैं लेकिन वे देश के खिलाड़ियों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विनेश फौगाट के फाइनल में पहुंचने पर तो बधाई नहीं दी, लेकिन अयोग्य ठहराए जाने पर चैंपियन बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। जिससे उनकी गंभीरता का पता लगाया जा सकता है।

    कहीं ना कहीं सिस्टम भी जिम्मेदार

    मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ के सदस्य क्या पेरिस में केवल घूमने गए हैं। विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर सदस्यों द्वारा इसका विरोध क्यों नहीं किया गया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जिस समय हमारे खिलाड़ियों को मैट पर प्रेक्टिस करनी थी उस समय उन्हें अपने हकों के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठना पड़ा। इन हालातों के लिए कहीं ना कहीं सिस्टम भी जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा कि विनेश फौगाट के साथ गए कोच व अन्य स्टाफ सदस्यों को भी उनके वजन सहित अन्य चीजों का ध्यान रखना चाहिए था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भी कुश्ती काफी प्रचलित है। आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा मिलकर खेल के क्षेत्र में काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: तीज पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, 40 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा