Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Oath Ceremony: दलित-ब्राह्मण से 2-2, OBC से 4 को मिली कैबिनेट में जगह, जानिए किस जाति से कितने बने मंत्री

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 04:17 PM (IST)

    नायब सैनी ने पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने पद एवं गोपणीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी समेत ...और पढ़ें

    Haryana Oath Ceremony: दलित से 2, OBC से 4, जानिए किस जाति से कितने बने मंत्री।
    Haryana Oath Ceremony: दलित से 2, OBC से 4, जानिए किस जाति से कितने बने मंत्री।

    डिजिटल डेस्क, पंचकूला। नायब सैनी ने पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने पद एवं गोपणीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

    नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली है। चुनाव परिणाण के बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। लेकिन जातीय समीकरण को साधते हुए बीजेपी आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री की लिस्ट पर मुहर लगाई है।

    नायब सैनी मंत्रिमंडल में ओबीसी, दलित, जाट, ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य और पंजाबी बिरादरी को शामिल किया गया है। ओबीसी से चार विधायकों राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुर्जर को नायब कैबिनेट में शामिल किया गया है।

    जाट समुदाय से बने दो मंत्री

    दलित से दो विधायकों कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी को शामिल किया गया है। वहीं, जाट से भी श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा को कैबिनेट में जगह मिली है। ब्राह्मण से अरविंद शर्मा और गौरव गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

    उधर, पंजाबी बिरादरी से अनिल विज को मौका मिला है। वैश्य से विपुल गोयल को कैबिनेट में जगह मिली है। राजपूत से श्याम सिंह राणा ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

    क्रमांक जाति मंत्री का नाम कैबिनेट रैंक
    1 ओबीसी नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुर्जर सभी कैबिनेट मंत्री, राजेश नागर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    2 दलित कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी कैबिनेट मंत्री
    3 ब्राह्मण अरविंद शर्मा और गौरव गौतम कैबिनेट मंत्री, गौरव गौतम- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
    4 जाट श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री
    5 पंजाबी अनिल विज कैबिनेट मंत्री
    6 वैश्य विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री
    7 राजपूत राजपूत कैबिनेट मंत्री
    8

    ओबीसी समाज से सबसे ज्यादा मंत्री

    ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रियों में राव नरबीर, आरती राव, रणबीर गंगवा और राजेश नागर शामिल हैं। जबकि दलित समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रियों में कृष्ण लाल पंवार तथा कृष्ण कुमार बेदी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। भाजपा सरकार के नायब मंत्रिमंडल में दलित, ब्राह्मण और जाट समुदाय के दो-दो मंत्रियों को जगह मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Oath Ceremony: अनिल विज को नायब कैबिनेट में मिली जगह, लगातार सातवीं बार बने विधायक; कभी बैंक में किया करते थे नौकरी

    खबर अपडेट की जा रही है...