Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Oath Ceremony: कौन हैं दो महिलाएं, जिन्हें नायब कैबिनेट में मिली जगह, एक ने तो अंग्रेजी में ली शपथ

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 04:46 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा में इतिहास रचते हुए बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सैनी ने पंचकूला के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 13 अन ...और पढ़ें

    Haryana Oath Ceremony: नायब कैबिनेट में दो महिलाओं को मिली जगह, एक ने तो अंग्रेजी में ली शपथ।
    Haryana Oath Ceremony: नायब कैबिनेट में दो महिलाओं को मिली जगह, एक ने तो अंग्रेजी में ली शपथ।

    डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी। नायब सैनी ने पंचकूला के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही हरियाणा का इतिहास बदल गया। आज तक हरियाणा में किसी भी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। लेकिन बीजेपी की इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनी है।

    नायब सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। नायब कैबिनेट में दो महिलाओं को जगह मिली है। श्रुति चौधरी और आरती राव ने मंत्री पद की शपथ ली है। श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट से जीत दर्ज की है। वहीं, आरती राव ने अटेली से बाजी मारी है।

    श्रुति चौधरी-आरती राव का सियासी परिवार से गहरा नाता

    दोनों महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों महिलाओं ने पहली बार चुनाव लड़ा और बाजी मार ली। पहली बार में ही कैबिनेट मंत्री बन गईं। श्रुति चौधरी और आरती राव का राजनीतिक परिवार से गहरा नाता है।

    श्रुति चौधरी का सियासी सफर

    आरती राव के पिता राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। श्रुति चौधरी की मां किरण चौधरी हैं। वे हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। किरण चौधरी को पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया है। बता दें कि श्रुति चौधरी को अपने दादा बंसीलाल और पिता सुरेंद्र सिंह से विरासत में राजनीति मिली है। 2009 में उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

    खबरें और भी

    क्रमांक नाम कैबिनेट में रैंक विधानसभा सीट
    1 श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री तोशाम
    2 आरती राव कैबिनेट मंत्री अटेली

    ऐसा है नायब कैबिनेट 

    1 - नायब सिंह सैनी - सीएम

    2 - अनिल विज - कैबिनेट मंत्री

    3 - कृष्णलाल पंवार कैबिनेट मंत्री

    4 - राव नरबीर कैबिनेट मंत्री

    5- महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री

    6 - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री

    7 - डॉ अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री

    8 - श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री

    9 - रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री

    10 - कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री

    11 - श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री

    12 - आरती राव कैबिनेट मंत्री

    13 - राजेश नागर. ( राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार)

    14 - गौरव गौतम (राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार)

    यह भी पढ़ें- Haryana Oath Ceremony: दलित-ब्राह्मण से 2-2, OBC से 4 को मिली कैबिनेट में जगह, जानिए किस जाति से कितने बने मंत्री

    खबर अपडेट की जा रही है...