यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़-दिल्ली रूट में किया बदलाव, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
हरियाणा में किसानों के आंदोलन के चलते चंडीगढ़ दिल्ली रूट (Chandigarh Delhi Traffic Advisory) में बदलाव किया गया है। इसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने क ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
- हरियाणा पुलिस ने आपातकाल के लिए लोगों से की ये अपील
- किसान आंदोलन के चलते हरियाणा पुलिस ने किया रूटों में बदलाव
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले रूट (Chandigarh Dekhi Traffic Advisory) में बदलाव किया गया है। इसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रूट प्लान
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए या करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला और पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का एलान
हिसार, सिरसा से ऐसे पहुंचें चंडीगढ़
हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: "दिल्ली में 'आप' का मकसद कुछ और..." किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पर अनिल विज का बयान
हरियाणा पुलिस ने की ये अपील
इसके साथ ही हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। साथ ही किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।