Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में 20 साल से शामलात भूमि पर रहने वालों को अब मिल सकेगा मालिकाना हक, CM सैनी ने किया एलान

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:09 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि 20 साल से शामलात भूमि पर रह रहे परिवार अब 16 जनवरी 2027 तक मालिकाना हक के लिए आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    हरियाणा में 20 साल से शामलात भूमि पर रहने वालों को अब मिल सकेगा मालिकाना हक (फाइल फोटो)

    हरियाणा में 20 साल से शामलात भूमि पर रहने वालों को अब मिल सकेगा मालिकाना हक (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. शामलात भूमि पर 20 साल से रह रहे परिवारों को मालिकाना हक

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2027 तक बढ़ाई गई

    3. सीएम सैनी ने 6 ग्राम पंचायतों को विकास पुरस्कार दिए

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर 20 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं, वे मालिकाना हक के लिए अब 16 जनवरी 2027 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। ऐसे परिवारों से वर्ष 2004 की कलेक्टर दर की डेढ़ गुणा के अनुसार भूमि खरीद की राशि जमा करवाई जाएगी।

    दस्तावेजी कठिनाइयों के कारण कई पात्र लोग आवेदन नहीं कर सके थे, ऐसे में सरकार ने उन्हें राहत दी है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 17 जिलों के 179 गांवों की फिरनियों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन भी किया, जिन पर 23 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत आई है।

    17 जिलों में किया लोकार्पण

    इसके साथ ही 17 जिलों में 44 करोड़ से बनी 350 अटल लाइब्रेरियों का भी लोकार्पण किया। छह ग्राम पंचायतें विकास, स्वच्छता और सुशासन के लिए सम्मानित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जागृत ग्राम पुरस्कारों के तहत प्रदेश की 6 ग्राम पंचायतों को विकास, स्वच्छता और सुशासन के नए मानदंड स्थापित करने के लिए सम्मानित किया तथा उन्हें 1 करोड़ 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

    इन पंचायतों में फतेहाबाद की जांडली कलां पंचायत को 51 लाख, चरखी दादरी के झिंझर की पंचायत को 31 लाख, अंबाला के साहा की पंचायत को 21 लाख की राशि प्रदान की गई। द्वितीय श्रेणी में फतेहाबाद के जल्लोपुर की पंचायत को 31 लाख, गदली को 21 लाख तथा करनाल के मर्दानहेड़ी ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

    खबरें और भी

    उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। सैनी ने कार्यक्रम के दौरान हर महीने डीबीटी के जरिए दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की किस्त भी रिमोट का बटन दबाकर जारी की।

    यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डेरा समाध ट्रस्ट में करोड़ों के गबन की FIR रद करने से इनकार

    यह भी पढ़ें- पानीपत: 15 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, बाल कल्याण समिति की देखरेख में चल रहा उपचार