Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा SIR: मतदाता सूची से हजारों नाम हुए बाहर, कई मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में असर; BJP की बढ़ी चिंता

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:22 PM (IST)

    हरियाणा में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत हजारों नाम सूची से हटाए जाने पर चिंता बढ़ी है। कई मंत्रियों और मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्रों से भी ब ...और पढ़ें

    हरियाणा SIR: मतदाता सूची से हजारों नाम हुए बाहर। फाइल फोटो

    हरियाणा SIR: मतदाता सूची से हजारों नाम हुए बाहर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मतदाता पुनरीक्षण में हजारों नाम सूची से हटाए गए।

    2. मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नाम हटे।

    3. गुड़गांव और बादशाहपुर में सर्वाधिक नाम सूची से बाहर।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआइआर ) पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल के साथ-साथ भाजपा की भी चिंता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री तथा अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे विधायकाें के विधानसभा क्षेत्र से मतदाता सूची से नाम हटने के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

    हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम है जो बीएलओं को नहीं मिले हैं। इनमें से काफी ने अपना पता बदल लिया है। वहीं मरे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में तो शामिल थे लेकिन जांच करने पर पता चला कि उनका निधन हो चुका है।

    नाम हटने के आकंड़ों में पूरे प्रदेश में गुरुग्राम जिला की गुड़गांव विधानसभा सीट पहले नंबर पर है। यहां से 1,79,198 मतदाता अपने पते पर नहीं मिले हैं। मंत्रियों के क्षेत्र के हिसाब से देखे तो गुरुग्राम जिला की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र पहले नंबर पर है।

    करीब 99 हजार नाम मतदाता सूची से बाहर 

    इस क्षेत्र से 1,76,050 मतदाता हुए बाहर हुए हैं। प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह यहां से भाजपा के विधायक हैं। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद जिला की तिगांव विधानसभा सीट हैं। इस सीट से प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर विधायक हैं। करीब 99 हजार नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।

    खबरें और भी

    तीसरे नंबर पर प्रदेश के राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद है। इस क्षेत्र से 97 हजार से अधिक लोगों के मतदाता सूची हटाए गए हैं। मंत्रियों की बात करें तो प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र तोशाम विधानसभा सीट से नाम हटे हैं।

    यहां से 14,766 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधायक हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र से 18,521 नाम हटाए गए हैं। हालांकि अभी अंतिम मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है। लोग जुड़ने के लिए फार्म -6 भर सकते हैं।

    विधायक- सीट- कितने वोट कटे

    • राव नरवीर सिंह (मंत्री ) बादशाहपुर- 1,76,050
    • राजेश नागर (मंत्री ) तिगांव - 99,847
    • विपुल गोयल (मंत्री ) फरीदाबाद- 97, 483
    • महिपाल ढांडा (मंत्री ) पानीपत ग्रामीण - 71,335
    • गौरव गौतम (मंत्री ) पलवल- 52, 892
    • अनिल विज (मंत्री ) अंबाला कैंट- 50,126
    • डा. अरविंद शर्मा (मंत्री ) गोहाना- 34,566
    • हरविंद्र कल्याण (विस अध्यक्ष )- घरौंडा- 33,524
    • डा. कृष्ण मिड्डा (विस उपाध्यक्ष ) जींद- 32, 451
    • श्याम सिंह राणा (मंत्री ) रादौर- 26,646
    • कृष्ण कुमार बेदी (मंत्री ) नरवाना 25, 264
    • रणबीर सिंह गंगवा (मंत्री ) बरवाला - 20,896
    • नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री )- 18,521
    • कृष्णलाल पंवार (मंत्री ) इसराना- 15,914
    • आरती राव (मंत्री ) अटेली--- 15,142
    • श्रुति चौधरी (मंत्री ) तोशाम --14,766