Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्विट्जरलैंड से PhD, 1989 बैच के IAS... कौन हैं हरियाणा के नए मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, PM मोदी के माने जाते हैं खास

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Thu, 31 Oct 2024 09:14 PM (IST)

    हरियाणा के नए मुख्य सचिव के रूप में डॉ. विवेक जोशी की नियुक्ति हो गई है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जोशी केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव ...और पढ़ें

    हरियाणा के नए मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी (सोशल मीडिया फोटो)
    हरियाणा के नए मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी (सोशल मीडिया फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा के मुख्य सचिव नियुक्त हुए विवेक जोशी
    2. हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं जोशी
    3. डॉ. विवेक जोशी ने डॉ. टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लिया है

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विवेक जोशी को गुरुवार को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

    राज्य सरकार के एक आदेश के अनुसार, भारत सरकार से प्रत्यावर्तन के तहत जोशी को राज्य कैडर में शामिल होने पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। जोशी मौजूदा मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लेंगे। वह1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आज (गुरुवार)  इस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

    जोशी पहले डीओपीटी सचिव थे। हाल ही में उनके कैडर राज्य हरियाणा में वापस भेज दिया गया था। उन्हें इस साल अगस्त में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया था।

    केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी। 

    डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को विदाई

    1988 बैच के आईएएस अफसर डॉ. टीवीएसएन प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन भी हुआ। डॉ. टीवीएसएन प्रसाद आज यानी 31 अक्टूबर को को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो गए हैं। विदाई समारोह में अलग-अलग विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि टीवीएसएन प्रसाद ने 36 वर्षों तक सेवा की हैं। 

    कौन हैं डॉ. विवेक जोशी

    डॉ. विवेक जोशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 21 मई, 1966 में हुआ था। जोशी ने स्विटजरलैंड के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट जिनेवास से इंटरनेशनल इकोनोमिक्स में पीएचडी की है।

    यही नहीं उन्होंने प्रोफेसर रिचर्ड बाल्डविन के गाइडेंस में डॉक्टरेट की स्टडी पूरी की। उन्होंने रुड़की यूनिवर्सिटी से साल 1987 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग पूरी की। वहीं, जोशी नई दिल्ली से व्यवसाय में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

    कहां-कहां संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

    • चार साल तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया।
    • भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।
    • कपड़ा मंत्रालय (2001-2006) में डायरेक्टर के रूप में काम किया।
    • सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में एडवाइजर के रूप में रहे हैं।
    • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।
    • हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Paytm मुद्दे से निपटना RBI का काम', वित्तीय सेवाओं के सचिव जोशी बोले- मेरी समझ से PPBL बैंक नहीं...