Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नए सिरे से बनाया संगठन, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 08:08 PM (IST)

    हरियाणा में बीजेपी सरकार से गठबंधन के बाद अब जननायक जनता पार्टी के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। इसके बाद अब जेजेपी के कई नेता पार्टी का दामन छोड़कर चले ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नए सिरे से बनाया संगठन (फाइल फोटो)।
    विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नए सिरे से बनाया संगठन (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नये सिरे से बनाया संगठन
    2. जेजेपी ने 22 जिलों के अध्यक्ष और प्रभारी बनाए
    3. 29 नेताओं को जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी की सौंपी जिम्मेदारी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार के साथ करीब साढ़े चार साल तक सत्ता में रही जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले नये सिरे से संगठन खड़ा किया है। लोकसभा चुनाव से पहले जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत अधिक जिला प्रधान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़कर चले गये थे।

    करनाल के बृज शर्मा को तब जजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान जजपा के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने राज्य भर के दौरे किये तथा अपनी पूरी टीम को दोबारा खड़ा कर दिया।

    दुष्यंत चौटाला उचाना से ही लड़ेंगे चुनाव

    दुष्यंत चौटाला जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट तथा दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दुष्यंत फिलहाल भी उचाना से विधायक हैं। पिछले दिनों उन्होंने उचाना छोड़कर किसी दूसरी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों को खारिज कर दिया था।

    जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने 29 जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। अंबाला में मनदीप बोपाराय, दादरी में सज्जन बलाली, फरीदाबाद में प्रदीप चौधरी, फतेहाबाद में रविंद्र बेनीवाल, गुरुग्राम में श्योचंद यादव, करनाल में गुरदेव रंभा और कुरुक्षेत्र में कुलदीप जखवाला को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में उठाया खेलों में कम बजट देने का मुद्दा, कहा- 'हरियाणा को महज 65 करोड़ रुपये'

    इन शहरों में ये होंगे जिलाध्यक्ष

    जजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने बताया कि महेंद्रगढ़ में मनीष शर्मा, पलवल में देवेंद्र सोरोत, पंचकूला में ओपी सिहाग, पानीपत में राम निवास पटवारी, सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में राज सिंह दहिया, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और यमुनानगर में गुरविंदर तेजली पार्टी के जिला अध्यक्ष होंगे। भिवानी में कृष्ण बजीना को जिला प्रभारी और जितेंद्र भारद्वाज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    जींद में जोरा सिंह डूमरखां बने जिलाध्यक्ष

    हिसार में जिला प्रभारी के पद पर मास्टर ताराचंद और जिला अध्यक्ष के पद पर अमित बूरा होंगे। झज्जर में संजय दलाल को जिला प्रभारी और उपेंद्र कादियान को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जींद में कृष्ण राठी को जिला प्रभारी और जोरा सिंह डूमरखां को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    कैथल में रणदीप कौल बने जिलाध्यक्ष

    मीडिया प्रभारी के अनुसार कैथल में अवतार चीका को जिला प्रभारी और रणदीप कौल को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। नूंह में जान मोहम्मद जिला प्रभारी और नासिर हुसैन बदरुद्दीन अडबर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रोहतक में हरज्ञान मोखरा जिला प्रभारी और संदीप हुड्डा जिला अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन में कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 'प्रदेश में रोजाना बंद हो रहे 200 उद्योग', AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने नायब सरकार पर बोला हमला