Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक लतिका शर्मा बनीं हरियाणा भाजपा की उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी में पंचकूला को मिला प्रतिनिधित्व

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:38 PM (IST)

    पूर्व विधायक लतिका शर्मा को हरियाणा भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पंचकूला और कालका के कार्यकर्ताओं में खुशी है। यह नियुक्ति पार ...और पढ़ें

    पूर्व विधायक लतिका शर्मा को भाजपा ने हरियाणा में सौंपी अहम जिम्मेदारी।

    पूर्व विधायक लतिका शर्मा को भाजपा ने हरियाणा में सौंपी अहम जिम्मेदारी।

    HighLights

    1.  कालका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी।

    2. सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आती रहीं।

    3. संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    उनकी नियुक्ति के बाद पंचकूला और कालका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। लतिका शर्मा वर्ष 2014 से 2019 तक कालका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

    उसके बाद हुए चुनाव में वह हार गई थीं और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर शक्ति रानी शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीतकर कालका सीट भाजपा के खाते में डाली थी।

    विधानसभा चुनाव के बाद लतिका शर्मा सार्वजनिक कार्यक्रमों में समय-समय पर सक्रिय नजर आती रहीं, हालांकि उनकी राजनीतिक गतिविधियां पहले की तुलना में कुछ सीमित दिखाई दीं। अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी संगठनात्मक भूमिका एक बार फिर महत्वपूर्ण हो गई है।

    लतिका शर्मा से पहले पंचकूला से पूर्व सांसद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी में लतिका शर्मा पंचकूला जिले से शामिल होने वाली एकमात्र भाजपा नेत्री हैं।

    प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे पंचकूला के लिए सम्मान बताते हुए खुशी जताई है। पार्टी नेताओं का मानना है कि संगठन में उनके लंबे अनुभव और राजनीतिक सक्रियता का लाभ भाजपा को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।

    खबरें और भी