Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लालच देकर...', मनोहर लाल ने राज्यसभा सीट को लेकर भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 09:25 PM (IST)

    पंचकूला में भाजपा की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय आवास एवं शहरी निकाय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट ...और पढ़ें

    मनोहर लाल ने राज्यसभा सीट को लेकर भी दी अपनी प्रतिक्रिया।
    मनोहर लाल ने राज्यसभा सीट को लेकर भी दी अपनी प्रतिक्रिया।

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य की एक सीट गंवाई है जो अब भाजपा के खाते में आने वाली है
    2. भाजपा जरूरतमंद और अंत्योदय को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा की पार्टी- मनोहर लाल

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। केंद्रीय आवास एवं शहरी निकाय मंत्री मनोहर लाल ने कहा लोक सभा चुनाव के दौरान प्रदेश में भले ही चुनाव का रिजल्ट फिफ्टी-फिफ्टी रहा हो, पर सही मायने में हम कांग्रेस से आगे हैं। इस चुनाव से कांग्रेस राज्यसभा सांसद की एक सीट हारी है जो भाजपा के खाते में आने वाली है।

    पंचकूला में भाजपा की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में महिलाओं के खाते में 8500 रुपये भेजने, आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस के फरेब को समझ चुकी है, इसलिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

    जरुरतमंद और अंत्योदय को आगे बढ़ाने वाली पार्टी- मनोहर लाल

    मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार जरूरतमंद और अंत्योदय को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने 1975 में संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब शीघ्र ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं और हर कार्यकर्ता को एक-एक घर में जाकर अपने चुनाव का प्रचार करना है और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है।

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब कुमार देव, केंदीय मंत्री राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ. सुधा यादव, संगठन सहप्रभारी सुरेंद्र नागर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद सुभाष बराला, सांसद नवीन जिंदल, महामंत्री मोहन लाल बडोली, रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक लीलाराम गुर्जर, किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंचकूला दीपक शर्मा, पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नायब सिंह होंगे बीजेपी का सीएम चेहरा? अमित शाह ने किया साफ

    तारा और सितारा नहीं चलेगा- अमित शाह

    कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर से मतदाता की कद्र करती है। किसी भी जीत का श्रेय पार्टी अपने बूथ कार्यकर्ता को देती है। इसी कारण कार्यकर्ताओं के समूह को भाजपा में देव दुर्लभ फौज कहा जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह खुद को भाजपा पार्टी का समर्पित सिपाही समझकर एक-एक वोट के लिए काम करें।

    शाह ने कहा कि हमारे जैसे कार्यकर्ता किसी अन्य पार्टी के पास नहीं हैं। कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ जनता के बीच जाएं, क्योंकि मोदी और मनोहर-नायब सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। हमने हर मोर्चे पर देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। हारा हुआ विपक्ष अपने आपको जीता हुआ समझ रहा है यह विपक्ष झूठ फैला रहा है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तारा और सितारा नहीं चलेगा।

    ये भी पढ़ें: Yamunanagar Double Murder: समलैंगिक संबंध फिर दो तलाक, आखिर एक लड़की ने क्यों रची मां-भाई की हत्या की साजिश; वजह कर देगी हैरान