Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में मेयर के टिकटों पर विधायकों ने लगाई मुहर, सभी दलों से पहले उम्मीदवार घोषित कर पार्टी ने मारी बाजी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:51 PM (IST)

    कांग्रेस ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के मेयर पद के प्रत्याशी समय से पहले घोषित कर पुरानी परंपरा तोड़ी। टिकट वितरण में विधायकों की राय को महत्व दिया ग ...और पढ़ें

    मेयर के टिकट दिलाने में कांग्रेस विधायकों की चली।

    मेयर के टिकट दिलाने में कांग्रेस विधायकों की चली।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी समय से पहले घोषित किए

    2. टिकट वितरण में विधायकों की राय को महत्व दिया

    3. अंबाला, सोनीपत, पंचकूला के उम्मीदवार घोषित किए गए

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस ने तीन नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशी सबसे पहले घोषित कर न केवल दूसरे दलों से बाजी मार ली, बल्कि चुनाव के ऐन वक्त पर प्रत्याशी घोषित करने की बरसों पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के मेयर पद के उम्मीदवार घोषित करते समय कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों की राय को महत्व दिया।

    कांग्रेस ने टिकट घोषित करते वक्त इस गणित को पूरी तरह ध्यान में रखा कि यदि विधायकों की राय को नजरअंदाज किया गया तो मेयर पद के उम्मीदवारों की जीत का रास आसान नहीं हो सकती। हालांकि टिकट घोषित करने में जातिगत समीकरणों की पूरी तरह से अनदेखी की गई।

    अंबाला नगर निगम की सीट बीसी-बी (महिला) के लिए आरक्षित है, जबकि सोनीपत और पंचकूला सामान्य श्रेणी के लिए ओपन सीटें हैं। कांग्रेस ने अंबाला से कांग्रेस नेता कृपाल सिंह सैनी की पत्नी कुलविंद्र कौर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सोनीपत से पूर्व विधायक देवराज दीवान के बेटे कमल दीवान को टिकट दिया गया है। कमल दीवान सोनीपत कांग्रेस शहरी के जिला प्रधान हैं तथा नगर निगम का पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    पंचकूला से कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को टिकट दिया है। सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज खनन कारोबारी हैं और करीब तीन माह पहले कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन बने हैं।

    अंबाला में कुलविंद्र कौर को बीसी-बी की एकमात्र मजबूत दावेदार होने का लाभ तो मिला ही, साथ ही उनके पति कृपाल सिंह के बड़ा बिजनेसनमैन होने का फायदा भी मिला है। अंबाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। कुलविंद्र कौर को हुड्डा गुट की उम्मीदवार के साथ-साथ निर्मल सिंह की पसंद का उम्मीदवार बताया जा रहा है, जबकि सोनीपत में कमल दीवान भी हुड्डा गुट के बताए जाते हैं।

    पंचकूला में सुधा भारद्वाज की टिकट के लिए विधायक एवं पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन पूरी तरह से डटे हुए थे। हालांकि हुड्डा गुट यहां नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके रवींद्र रावल के लिए टिकट मांग रहा था, लेकिन चंद्रमोहन के अडने की वजह से सुधा भारद्वाज को टिकट मिलने में कामयाबी हासिल हो गई है।

    सुधा भारद्वाज हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी गिनती सैलजा व सुरजेवाला गुटों में होती है, जबकि उनके पति संजीव भारद्वाज आजकल हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के प्रति समर्पित हैं। संजीव भारद्वाज खनन कारोबारी हैं और हुड्डा गुट उन्हें पसंद नहीं करता है।

    खबरें और भी

    हुड्डा गुट के चांदवीर हुड्डा को प्रदेश मीडिया विभाग के चेेयरमैन पद से हटाकर संजीव भारद्वाज को यह जिम्मेदारी दी गई थी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संकेत दिए हैं कि तीनों नगर निगमों के पार्षद पद के उम्मीदवार भी पार्टी सिंबल पर उतारे जाएंगे। इसके पीछे पार्टी की सोच है कि हार-जीत किसी भी चुनाव का हिस्सा है, लेकिन प्रत्याशियों के जरिये कांग्रेस का चुनाव चिन्ह घर-घर तक पहुंचना जरूरी है।