हरियाणा में बड़ा फर्जीवाड़ा खत्म! वोटर लिस्ट से काटे गए 9 लाख मृत मतदाताओं के नाम, बादशाहपुर से सबसे ज्यादा वोट हटे
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नौ लाख से अधिक मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें से कई मतदाता 10-12 साल पहले ही न ...और पढ़ें
-1786016601853_m.webp)
हरियाणा में मतदाता सूची से नौ लाख से अधिक मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए।
HighLights
हरियाणा में 9 लाख से अधिक मृत मतदाता हटाए गए
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत हुई कार्रवाई
बादशाहपुर में सर्वाधिक 20,599 नाम सूची से बाहर
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान नौ लाख से अधिक ऐसे मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिनका निधन हुआ दस से बारह साल हो चुके हैं।
प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में से मृत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक बादशाहपुर सीट से सामने आई है। यहां से 20,599 लोगों को मृत मानते हुए प्रारूप सूची से बाहर किया गया है। 4,420 नाम नलवा विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए हैं। यह संख्या अन्य विधानसभा सीटों के मुकाबले सबसे कम है।
ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक गुरुग्राम, फरीदाबाद सोनीपत, पानीपत तथा करनाल जिला में आने वाली विधानसभा सीट में सबसे अधिक है। बता दें कि जहां 34 लाख संदिग्ध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काटे जा चुके हैं।
वहीं, लगभग 44 लाख मतदाता ऐसे भी सामने आए हैं, जिनके नामों की पिछली मतदाता सूचियों से मैपिंग नहीं मिली और नाम मिसमैच मिले हैं। ऐसे लोगों के नाम आपत्ति दर्ज करने पर विसंगति दूर होने पर जुड़ने का 30 अगस्त तक अभी मौका भी है।
विधानसभा क्षेत्र अनुसार हटे मृत मतदाताओं की सूची
| विधानसभा क्षेत्र | हटे मृत मतदाताओं की संख्या |
|---|---|
| बादशाहपुर | 20,599 |
| गुड़गांव | 17,562 |
| यमुनानगर | 16,565 |
| अंबाला सिटी | 14,732 |
| करनाल | 14,390 |
| रेवाड़ी | 13,418 |
| सोनीपत | 13,388 |
| बड़खल | 13,101 |
| रोहतक | 11,740 |
| फरीदाबाद एनआइटी | 11,357 |
| अंबाला कैंट | 10,859 |
| सिरसा | 10,859 |
| सोहना | 10,721 |
| फरीदाबाद | 10,238 |
| पानीपत सिटी | 10,034 |
| नलवा | 4,420 |