यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nayab Saini Oath Ceremony: 'विकास की नॉनस्टॉप यात्रा निरंतर रहेगी जारी', CM बनने के बाद और क्या बोले नायब सैनी
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला में शपथ ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास की नॉनस्टॉप यात्रा को जारी रखेगी और सुशासन समानता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पंचकूला। नायब सैनी ने आज पंचकूला स्थित दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास और नवनिर्माण को गतिमान रखने वाले जनादेश के लिए सर्वप्रथम 2.80 करोड़ अपने परिवारजनों का हार्दिक आभार।
सीएम सैनी ने कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का मुख्य सेवक बनने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार। प्रधानमंत्री जी हरियाणा से आपका विशेष स्नेह हमें निरंतर परिश्रम करने के लिए असीमित ऊर्जा प्रदान करता है।
'गरीब कल्याण के लिए BJP सरकार करेगी काम'
आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में हरियाणा विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। विकास की ये नॉनस्टॉप यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी। पूर्ण बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सुशासन, समानता और गरीब कल्याण के लिए काम करेगी।
लाडवा समेत पूरे प्रदेश की जनता में उत्साह
वहीं, दूसरी तरफ लाडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने से न केवल लाडवा हलके की जनता में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे प्रदेश की 36 बिरादरी की जनता में उत्साह है। राष्ट्रीय सैनी पंचायत के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन डा. मंजीत कटारियां नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर लाडवा में बधाई दी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 56 दिनों में कराए गए कार्यों पर मोहर लगाई है। प्रदेश का हर वर्ग नायब सरकार की नीतियों से खुश था। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है।
'सैनी समाज को सम्मान दिलाने पर PM का धन्यवाद'
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करती है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार प्रकट किया।
सैनी समाज से मुख्यमंत्री बनाकर समाज को जो मान-सम्मान भाजपा ने दिया है उसका सैनी समाज हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अबकि बार नायब सरकार प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य कर प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम करेगी।