Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में सरेराह गुंडागर्दी, बच्ची के सामने पिता पर हमला; फाॅर्च्यूनर और BMW में सवार थे हमलावर

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

    पंचकूला में सेक्टर-8 और 5 के बीच ट्रैफिक लाइट पर एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी के सामने लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमलावर फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल् ...और पढ़ें

    पॉश एरिया में मारपीट की वारदात से फैली सनसनी।

    पॉश एरिया में मारपीट की वारदात से फैली सनसनी।

    HighLights

    1. सेक्टर-8 व 5 के बीच ट्रैफिक लाइट पर घटना।

    2. हमलावरों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई।

    3. बेटीको ट्यूशन से लेकर आ रहा था व्यक्ति।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में सरेराह गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पाॅश सेक्टर-8 और 5 के बीच ट्रैफिक लाइट पर रुकी गाड़ी में सवार नाबालिग बेटी के सामने उनके पिता पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया गया। हमलावर फाॅर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू में सवार थे। पीड़ित ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दी है।

    सार्थेध संकल्प ने बताया कि शाम करीब 6:45 बजे वह सेक्टर-8 से अपनी बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान काले रंग की फाॅर्च्यूनर उनकी कार का पीछा करने लगी। सेक्टर-8 और 5 के बीच ट्रैफिक लाइट पर फाॅर्च्यूनर सवार ने उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा।

    कार रोकते ही आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, कुछ ही देर में काले रंग की बीएमडब्ल्यू में कई युवक मौके पर पहुंचे और उनमें से एक ने लोहे की राड से उनके सिर पर कई वार कर दिए।

    हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों की गिरफ्तारी और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी