भाजपा नेता के भाई पर फायरिंग केस में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड अंसारी गिरफ्तार; गैंगस्टर गोदारा का करीबी
पंचकूला में भाजपा नेता के भाई रतन लुबाणा पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने मास्टरमाइंड शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के ...और पढ़ें

क्लब संचालक रतन लुबाणा, जिन पर 3 जून की रात क्लब के बाहर हुई थी फायरिंग।
HighLights
पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है शकील अंसारी।
शूटरों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे।
पुलिस रिमांड पर हथियार सप्लाई चेन की जांच होगी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। भाजपा नेता नरेंद्र लुबाणा के भाई एवं क्लब संचालक रतन लुबाणा पर सेक्टर-5 स्थित स्विस लान्ज के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने मामस्टमाइंड शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के लुधियाना निवासी शकील अंसारी गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी है, जिसे पुलिस राजस्थान के श्रीगंगानगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाई है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार शकील अंसारी पर फायरिंग करने वाले शूटरों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। जांच में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे पूछताछ के लिए लाया गया।
रिमांड के दौरान पुलिस हथियारों की सप्लाई चेन, साजिश में शामिल अन्य लोगों और गैंग के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि हथियार कहां से आए, इन्हें पंचकूला तक कैसे पहुंचाया गया और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या थी।
गौरतलब है कि तीन जून की रात स्विस लांज की पार्किंग में रतन लुबाणा पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने गांव मठावाला के पास मुठभेड़ के दौरान दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर किया। क्रास फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी थी और उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल बरामद हुई थीं।