सात साल से जिस घर में करती थी काम, वहीं डाला डाका; पंचकूला में नौकरानी से 22.5 लाख के गहने बरामद
पंचकूला में एक नौकरानी को 22.5 लाख रुपये के सोने-हीरे के गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छह घंटे के भीतर उसे पकड़कर ...और पढ़ें

नौकरानी गिरफ्तार, चोरी किए गहने और कैश बरामद।
HighLights
नौकरानी उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली।
पुलिस ने छह घंटे में किया गिरफ्तार किया।
चोरी का सामान बरामद, दो दिन का रिमांड।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-16 में लाखों रुपए के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी मामले गिरफ्तार नौकरानी को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला बीते सात वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी।
पुलिस ने निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के गहने और 10 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। आरोपित की पहचान सेक्टर-16 में रहने वाली विनिता के रूप में हुई, जोकि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है।
पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पांच अगस्त को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी।
डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के अनुसार सेक्टर-14 थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है।