Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: पंचकूला में नगर निगम की टीम पर हमला, तीन अधिकारी बुरी तरह से जख्मी; गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:46 PM (GMT+05:30)

    पंचकूला के नग्गल मोगीनंद गांव में नगर निगम टीम पर 30 से 40 लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में नगर निगम के तीन अधिकारी घायल हो गए। नगर निगम की टीम अवैध ...और पढ़ें

    पंचकूला में नगर निगम की टीम पर हमला, तीन अधिकारी बुरी तरह से जख्मी; गाड़ियां क्षतिग्रस्त
    पंचकूला में नगर निगम की टीम पर हमला, तीन अधिकारी बुरी तरह से जख्मी; गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    HighLights

    1. नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया
    2. नगर निगम की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं
    3. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

    पंचकूला, जागरण संवाददाता। खंड बरवाला के अंतर्गत पड़ने वाले गांव नग्गल मोगीनंद में अवैध निर्माण तोड़ने गई नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में नगर निगम की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बिल्डिंग इंसपेक्टर संजीव कुमार, एपीओ मदन और जेई सुशील को चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    नगर निगम पंचकूला के बिल्डिंग इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सीएम विंडो पर एक शिकायत थी कि गांव नग्गल मोगीनंद में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। इसके बाद अब यह शिकायत लोकायुक्त में चल रही है। गांव नग्गल मोगीनंद की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत के बाद बुधवार को मौके पर निरीक्षण करने के लिए टीम पहुंची, तो वहां पर दो अवैध निर्माण हो रहे थे।

    ये भी पढ़ें- हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी! वेलफेयर विंग ने तैयार की योजना, जान लीजिए क्या है मापदंड

    उन्होंने कहा कि इस अवैध निर्माण को जब नगर निगम तोड़ने लगा, तो वहां लोग मौके पर पहुंच गए और समय देने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि यह जमीन हमारी है और उसी पर निर्माण किया है। वह जमीन के कागजात भी दिखाने की बात कह रहे थे। इसी बीच वहां पर लोगों की जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने नगर निगम की टीम पर डंडे, पत्थर ईंट से हमला कर दिया।

    संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध करने की कोशिश की, तो उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। इस हमले नगर निगम की गाड़ियां जीप, टाटा 407 क्षतिग्रस्त हो गई। बिल्डिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एपीओ मदन को चोट आई हैं। हमलावर 30 से 40 लोग थे। मामले की जानकारी नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

    खबरें और भी

    चंडीमंदिर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने नगर निगम की टीम को पूरी सुरक्षा के बीच वहां से बाहर निकल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- देवीलाल का झंडा उठाकर हरियाणा में रथयात्रा निकालेंगे अभय चौटाला, 90 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा