Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला सेक्टर-15 के पीएम श्री कन्या विद्यालय में डबल शिफ्ट में होगी पढ़ाई, कल से लागू हो जाएगी व्यवस्था

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित पीएम श्री कन्या विद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या और कक्षाओं की कमी के कारण सोमवार से डबल शिफ्ट में पढ़ाई शुरू होगी। नौ ...और पढ़ें

    पहली शिफ्ट में 9वीं से 12वीं और दूसरी शिफ्ट में 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं की कक्षाएं लगेंगी।

    पहली शिफ्ट में 9वीं से 12वीं और दूसरी शिफ्ट में 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं की कक्षाएं लगेंगी।

    HighLights

    1. एसएमसी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित।

    2. छात्राओं की बढ़ती संख्या और कमरों की कमी मुख्य कारण।

    3. शिक्षा विभाग के निर्देश पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। छात्राओं की बढ़ती संख्या और कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 में सोमवार से डबल शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

    विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में सर्वसम्मति से डबल शिफ्ट लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा और खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने विद्यालय की स्थिति का आकलन करने के बाद इस व्यवस्था को मंजूरी दी।प्रधानाचार्य पूनम ने बताया कि जिन विद्यालयों में भवन और कक्षा-कक्षों की कमी है, वहां शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डबल शिफ्ट व्यवस्था लागू की जा सकती है। नई व्यवस्था के अनुसार, पहली शिफ्ट में कक्षा 9वीं से 12वीं और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं की कक्षाएं लगेंगी।

    गर्मियों में पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12:45 बजे से 6:15 बजे तक चलेगी। सर्दियों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12:40 बजे से 5:15 बजे तक होगी। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की है ताकि छात्राओं की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।