'अगर ऐसा ही रहा तो सत्ता में कभी भी नहीं आएगी कांग्रेस...', प्रभारी संजय दत्त के सामने खुलकर बोले कार्यकर्ता
फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से कहा कि नेताओं की गुटबाजी और आत्म-प्रशंसा पार्टी को मजबूत नहीं होने देगी। ...और पढ़ें
-1785415736780_m.webp)
फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी से कहा गुटबाजी से नहीं मिलेगी सत्ता।
HighLights
कार्यकर्ताओं ने नेताओं की गुटबाजी पर खुलकर नाराजगी जताई
निजी स्वागत कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की गई
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। नेताओं में आपसी गुटबाजी के चलते बिखरे कांग्रेस संगठन को एक करने के इरादे से वीरवार को फरीदाबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दो टूक कह दिया कि जब तक पार्टी के कुछ बड़े नेता अपना वंदन कराना आरंभ रखेंगे पार्टी मजबूत नहीं होगी।
मुखर होकर बोलने वाले कार्यकर्ता यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि गुटबाजी और एक दूसरे का नीचा दिखा खुद को ताकतवार दिखाने का सिलसिला जब तक चलता रहेगा, तब तक कांग्रेस सत्तादल से मुकाबला नहीं कर पाएगी।
जिस दिन पार्टी हाईकमान नेताओं की गुटबाजी को खतम कर देगा और उनकी निष्ठा केवल पार्टी के प्रति कराने सफल हो जाएगा उसी दिन पार्टी भाजपा के मुकाबले आकर खड़ी हो जाएगी।
दरअसल, पार्टी प्रभारी संजय दत्त जिम्मेदारी मिलने के बाद दूसरे चरण में दक्षिण हरियाणा के जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक/B /Bकार्यक्रम के पहले दिन फरीदाबाद आए हुए थे। उन्होंने सुबह से शाम तक पार्टी के जिला कार्यक्रम में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं विधायक उम्मीदवार तथा पूर्व विधायकों के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी।
वह कार्यकर्ता जो प्रदेश के किसी शीर्ष नेता को अपना आका मानते आए हैं, वह तो बोलने से बचते रहे, लेकिन जो केवल हाथ का साथ देने पर कई सालों से विश्वास कर रहे हैं वह जमकर बोले। इतना बोल गए कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी तथा उनके साथ बैठे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं की बात सुनकर असहज दिखाई दिए।
खबरें और भी
दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा संगठन की ओर से जब आयोजन होता तो नेताओं को आमंत्रित किया जाता है तो समय नहीं बात कर आते नहीं हैं। जब वह अपने एजेंडे के तहत जिला में आते हैं तो समर्थकों को झंडा बैनर के साथ सड़कों पर स्वागत करने के लिए बुला लेते हैं। इस चलन को बंद किया जाना चाहिए नेताओं की मनमानी से कार्यकर्ता भी गुटों में बंट गए हैं।
कोई नेता पार्टी कार्यक्रम के तहत आए तो उसका स्वागत जिला कार्यालय में होना चाहिए। यह नियम हर नेता पर लागू किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्षों को अगर पावरफुल बनाने की जिम्मेदारी दी गई तो उनका भी सम्मान होना चाहिए।
कई बार तो संगठन को पता ही नहीं होता और कुछ पार्टी नेता पार्टी का आयोजन दिखा आयोजित करने वालों से मिलकर चले जाते हैं। कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा आगे पार्टी के अच्छे दिन आने वाले हैं। उनका इशारा यह था कि अभी तो समझ रहे हैं, बाद में समझाने का काम करेंगे।