Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी पर लगेगी लगाम? प्रभारी संजय दत्त पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने दक्षिण हरियाणा का दौरा पूरा कर लिया है, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी देखी। वह पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौं ...और पढ़ें

    दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी पर संजय दत्त की हाईकमान को रिपोर्ट।

    दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी पर संजय दत्त की हाईकमान को रिपोर्ट।

    HighLights

    1. कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने दक्षिण हरियाणा का दौरा संपन्न किया।

    2. कार्यकर्ताओं की गुटबाजी पर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।

    3. पार्टी को एकजुट कर संगठन मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

    सत्येंद्र सिंह, चंडीगढ़। 31 अगस्त से दक्षिण हरियाणा के दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त गुरुग्राम में अंतिम बैठक कर सोमवार शाम दिल्ली चले गए। वह मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद और पलवल जिलों में की बैठकों की पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।

    बैठकों के दौरान गुटबाजी बताने वाले कार्यकर्ताओं को उन्होंने कह दिया था कि वह आप सभी की बातों से पार्टी हाईकमान को अवगत कराएं और इसे समस्या को दूर कराने के लिए प्रयास करेंगे।

    इससे यह माना जा रहा है कि प्रभारी की ओर से नेताओं के बीच बंटी पार्टी को एक सूत्र में पिरोने की बात को प्रभारी हाईकमान के सामने प्राथमिकता से रखेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मान लिया था कि पार्टी सत्ता से दूर चंद नेताओं की गुटबाजी के चलते हुई। जिसके बाद से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए कई बार कहा जा चुका है।

    कांग्रेस प्रभारी हरियाणा में दूसरे दौर के दौरे के चलते जब दक्षिण हरियाणा के जिलों में आए तो हर जिले में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने यही कहा कि नेता चालीसा पढ़ने की बजाय पार्टी के लिए काम करने की आदत डालनी होगी, तभी सत्ता पक्ष के मुकाबले आ सकते हैं।

    रेवाड़ी में तो प्रभारी के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मसला यह था कि एक बड़े नेता की तस्वीर मंच पर लगे बैनर में नहीं थी, जबकि तस्वीर लगाने के लिए भी पार्टी की ओर से प्रोटोकाल बना दिया गया है, जिसकी अनुपालना जिलाध्यक्ष को करानी है।

    खबरें और भी

    गुरुग्राम में हुई अंतिम बैठक ने प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वह मजबूत संगठन बनाने के लिए कमियों को देख चुके हैं। उन्हें दूर कराने के लिए पार्टी नेतृत्व को राय देंगे। इससे पहले प्रभारी अपने उत्तर हरियाणा के पांच जिलों के दौरों की पहली रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंप चुके हैं।