यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election: 'नई सरकार का रिमोट कंट्रोल केजरीवाल के हाथों में', सोहाना की रैली में बोले संजय सिंह
Haryana Election 2024 संजय सिंह ने सोहाना से आप प्रत्याशी धर्मेंद्र खटाना के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नई सरकार का ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगी है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा में रोड शो कर चुके है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि हरियाणा की नई सरकार का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथों में होगा।
केजरीवाल के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी- संजय सिंह
सोहाना से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र खटाना के समर्थन में आप सांसद संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केजरीवाल के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। रैली को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि AAP सरकार में धर्मेंद्र खटाना को जिताकर आपको भेजना है। आपको सोचना होगा कि आपके बच्चों का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है।
'AAP जुल्मों से लड़ रही है'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मनोहर लाल और नायब सैनी के जुल्मों से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम जीतेंगे तो आप सभी को सुनहरा भविष्य देने के लिए जीतेंगे।
यह भी पढ़ें- Haryana Election: मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस-भाजपा की निगाहें, INLD और JJP ने खेला दिग्गजों पर दांव
5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। बता दें कि इससे पहले हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी।