यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: हुड्डा सरकार में मंत्री रहे सांगवान भी थामेंगे भाजपा का दामन, पूर्व सीएम मनोहर दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता
कभी हरियाणा (Lok Sabha Election 2024) के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल के करीबी पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी अब भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व सीएम मनो ...और पढ़ें

HighLights
- बंसीलाल के करीबी रहे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अब भाजपा में होंगे शामिल।
- पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सांगवान को आज सोनीपत में पहनाएंगे भाजपा का पटका।
- पहली बार 1996 में चरखी दादरी से विधायक बने थे सतपाल।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। (Haryana Lok Sabha Chunav 2024) पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भी अब भगवा रंग में रंगेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
सतपाल सांगवान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसी लाल (Bansi Lal) के नजदीकियों में शामिल रहे हैं। बंसी लाल प्यार से उन्हें ‘बुलडोजर’ कहकर बुलाया करते थे।
1996 में चरखी दादरी से सांगवान पहली बार बने विधायक
सांगवान (Satpal Sangwan News) पहली बार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर चरखी दादरी से विधायक बने थे। वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस के टिकट पर दोबारा विधायक बने और बाद में हजकां का कांग्रेस में विलय होने पर भूपेंद्र हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री बने।
कांग्रेस की टिकट कटने पर जजपा से विधानसभा का लड़ा चुनाव
2014 के चुनाव में कांग्रेस (Haryana Congress) के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद 2019 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट कटने पर जजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा।
इस चुनाव में सतपाल सांगवान दूसरे स्थान पर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम बनने से पहले उनकी मनोहर लाल के साथ बैठक हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: हरियाणा में क्यों एक-दूसरे के लिए चुनौती बने हुड्डा और एसआरके गुट, कांग्रेस के लिए बनी मुसीबत
पूर्व सीएम मनोहर लाल कराएंगे पार्टी में शामिल
भाजपाई पिछले कई महीनों से उनसे संपर्क बनाए हुए थे। सोनीपत में ज्वाइनिंग के बाद सतपाल सांगवान इस माह के आखिर में दादरी में बड़े रैली करके अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली में मनोहर लाल (Manohar Lal) बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।
माना जा रहा है कि सांगवान के भाजपा में शामिल होने से भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रहे धर्मबीर सिंह को लाभ मिल सकता है। सांगवान प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं मे शामिल हैं, जिनसे कभी कोई विवाद नहीं जुड़ा।