Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में कांग्रेस को दो सीटें मिलने पर बढ़ा सैलजा का राजनीतिक कद, हरियाणा के नेताओं को दिया एकजुटता का संदेश

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:17 PM (IST)

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सांसद सैलजा कुमारी (Selja Kumari) का उत्‍तराखंड में कद बढ़ गया है। उत्‍तराखंड में कांग्रेस को दो विधानसभा सीट ...और पढ़ें

    उत्तराखंड की कांग्रेस प्रभारी हैं कुमारी सैलजा (फाइल फोटो)
    उत्तराखंड की कांग्रेस प्रभारी हैं कुमारी सैलजा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. निजी यात्रा पर विदेश में हैं सैलजा
    2. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं सैलजा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) का राजनीतिक कद बढ़ा है।

    कुमारी सैलजा उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी हैं, जिन्होंने इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में डेरा डाला हुआ था।

    विदेश में हैं सैलजा

    सैलजा फिलहाल निजी यात्रा पर विदेश में हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। यह दोनों सीटें पहले कांग्रेस और बसपा के पास थी और भाजपा के सामने इन सीटों को हथियाने की चुनौती थी।

    बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने पांच हजार से अधिक मतों से भाजपा के राजेंद्र भंडारी को पराजित किया है। पहले वह इसी सीट से विधायक थे मगर भाजपा में शामिल हो गए थे।

    चुनाव में हारे भाजपा के उम्‍मीदवार भड़ाना

    मंगलौर सीट पर हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से एक समय विधायक रह चुके करतार सिंह भड़ाना भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे, मगर बेहद मामूली अंतर से भड़ाना चुनाव हार गए हैं। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को करीब 400 मतों के अंतर से पराजित किया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: 'प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला', दुष्‍यंत चौटाला बोले- CM को बड़े साहब से पूछकर चलानी पड़ रही सरकार

    मंगलौर सीट पहले बसपा के खाते में थी, लेकिन विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद कहा कि यह उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं की एकजुटता तथा जनता के कांग्रेस पर भरोसे की जीत है।